1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बड़ी खबर : कांग्रेस नेता की घर में घुसकर लोहे की रॉड से वार कर हत्या, गंभीर रुप से घायल हुई पत्नी

बड़ी खबर : कांग्रेस नेता की घर में घुसकर लोहे की रॉड से वार कर हत्या, गंभीर रुप से घायल हुई पत्नी

Big news: Congress leader was killed by entering the house with an iron rod, wife seriously injured; झारखंड में कांग्रेस नेता की हत्या। लोहे की रॉड से वार कर हत्या। कांग्रेस नेता के अलावा सहारा इंडिया भुरकुंडा के सेक्टर मैनेजर भी। कांग्रेस नेता की पहचान कमलेश नारायण शर्मा के रुप में।

By: Amit ranjan 
Updated:
बड़ी खबर : कांग्रेस नेता की घर में घुसकर लोहे की रॉड से वार कर हत्या, गंभीर रुप से घायल हुई पत्नी

नई दिल्ली : झारखंड के रामगढ़ स्थित भुरकुंडा ओपी थाना इलाके में अपराधियों ने एक कांग्रेस नेता की घर में घुसकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह हत्या लोहे के रॉड से वार कर किया गया है। वहीं इस हमले में उनकी पत्नी भी गंभीर रुप से घायल हो गई है। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता की पहचान कमलेश नारायण शर्मा के रुप में हुई है। वहीं उनकी पत्नी की पहचान चंचल शर्मा के रुप में हुई है।

शनिवार सुबह लोगों को मिली जानकारी

आपको बता दें कि कमलेश नारायण शर्मा कांग्रेस नेता के अलावा सहारा इंडिया भुरकुंडा के सेक्टर मैनेजर भी थे। हमले में बुरी तरह से घायल चंचला शर्मा को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने कमलेश शर्मा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार अहले सुबह लोगों को इस घटना की जानकारी मिली। बताया जा रहा कि शुक्रवार की देर रात कुछ अपराधी कमलेश शर्मा के घर की खिड़की से लोहे की छड़ को काटकर अंदर एंट्री की। फिर कमलेश और उनकी पत्नी पर हथियार से हमला किया।

लूट के इरादे से घटना को दिया गया अंजाम

ऐसी संभावना जताई जा रही कि अपराधियों ने घर में लूट के बहाने एंट्री की थी। फिलहाल मामले में कोई बड़ा खुलासा कमलेश की पत्नी चंचला शर्मा के होश में आने के बाद ही सामने आएगा। बताया गया कि कमलेश नारायण शर्मा पतरातू क्षेत्र के एक कद्दावर नेता के तौर अपनी पहचान बना ली थी। वह पतरातू युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष भी रहे थे।

घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं में आक्रोश

इसके बाद कमलेश नारायण शर्मा को रामगढ़ जिला कांग्रेस महामंत्री की भी जिम्मेदारी दी गई थी। इलाके में उनकी पहचान एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के रूप में बन चुकी थी। उनकी निर्मम हत्या के बाद कांग्रेस नेताओं में काफी आक्रोश है। दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...