गोरखपुर में लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया।
गोरखपुर में लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया।
भोपाल में मध्य प्रदेश के शासकीय और स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों व अस्पतालों में पदस्थ अस्पताल प्रबंधकों की बैठक में संघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई। ग्वालियर के डॉ. अनिल मेवाफ़रोश को प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. राजेश बिरथरया को सचिव और डॉ. अमित सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे एक महीने के सेवा संकल्प अभियान के तहत CM रेखा गुप्ता ने 4 स्पेशल मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें केंद्र और दिल्ली सरकार की योजनाओं का प्रचार किया जाएगा।
गोरखपुर के लाल और डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र सनी सिंह ने एक बार फिर किकबॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया है। खास बात यह है कि सनी लगातार चौथे साल नेशनल मेडलिस्ट बने हैं।
गोरखपुर में स्कूल की छुट्टी के बाद ऑटो से लापता हुआ कक्षा 4 का छात्र पद्मनाभ गिरी रेलवे स्टेशन पहुंचकर छपरा-अमृत भारत एक्सप्रेस में सवार हो गया। सीसीटीवी और ट्रेन की लोकेशन के आधार पर पुलिस व जीआरपी ने उसे तमकुही राज जंक्शन से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
मुरैना के कैलारस जनपद पंचायत कार्यालय में सीईओ रामपाल करजरे के कार्यालय समय में मौजूद नहीं मिलने का मामला सामने आया है। पत्रकारों ने संपर्क किया तो कथित तौर पर पीछे के रास्ते से निकलने का आरोप है।
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय उपचुनाव स्थगित होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव स्थगित करने के कारण सार्वजनिक करने की मांग की।
जमुई के सोनो चौक पर स्कूल जा रही वैन की बैटरी फटने से 6 बच्चे झुलस गए। वैन में क्षमता से लगभग दोगुने 22 बच्चों के सवार होने की बात सामने आई है। एसडीएम ने जांच की बात कही है।
गोपालगंज के बलथरी चेक पोस्ट पर 82 मामलों में जब्त 5088 लीटर देसी-विदेशी शराब को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जेसीबी से नष्ट किया गया। नष्ट शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है।
सागर शराब कांड के बाद नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी। स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के रोसरा-खमतरा में दबिश देकर दो ठिकानों का खुलासा किया गया और तीन आरोपियों को पकड़ा गया।
मध्य प्रदेश के पन्ना में TET परीक्षा के विरोध में सैकड़ों शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने परीक्षा निरस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
गोरखपुर के राजघाट अंत्येष्टि स्थल पर आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद का स्लैब ढह गया। मलबे में दबकर दो लोग घायल हुए, एक को गंभीर हालत में BRD मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्रशासन ने हादसे और कथित लापरवाही की जांच के आदेश दिए।
इंद्रप्रस्थ पुनर्जागरण न्यास ने दिल्ली में कब्रिस्तान हेतु निःशुल्क सरकारी भूमि की मांग पर चिंता जताई। न्यास ने सार्वजनिक भूमि आवंटन में समानता, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देने की मांग की।
बुरहानपुर में नाग पंचमी के दौरान सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्ट को लेकर विवाद सामने आया है। हिंदू जागरण मंच और सकल हिंदू समाज ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ASP प्रदीप शेंडे ने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशंस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस दौरान ‘समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ स्मारिका का विमोचन हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान सहित विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के बीच MoU का आदान-प्रदान किया गया।