1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सागर शराब कांड का असर! नरसिंहपुर पुलिस एक्शन मोड में, अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर छापा

सागर शराब कांड का असर! नरसिंहपुर पुलिस एक्शन मोड में, अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर छापा

सागर शराब कांड के बाद नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी। स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के रोसरा-खमतरा में दबिश देकर दो ठिकानों का खुलासा किया गया और तीन आरोपियों को पकड़ा गया।

By: BS Yadav 
Updated:
सागर शराब कांड का असर! नरसिंहपुर पुलिस एक्शन मोड में, अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर छापा

नरसिंहपुर। सागर शराब कांड के बाद मध्य प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में नरसिंहपुर पुलिस ने स्टेशनगंज थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने के ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। रोसरा-खमतरा क्षेत्र में तड़के करीब चार बजे पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी और दो स्थानों पर चल रही कथित अवैध शराब बनाने की गतिविधियों का खुलासा किया।पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में महुआ लहान और तैयार अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस टीम ने मौके से तीन आरोपियों को पकड़ा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को मिली खुफिया सूचना के आधार पर की गई।

सूचना मिलने के बाद स्टेशनगंज और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने तड़के कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों ठिकानों पर पहुंचकर तलाशी ली और अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री सहित तैयार शराब बरामद की। कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस बरामद की गई अवैध शराब और महुआ लहान की मात्रा का आकलन कर रही है। इसके साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच में जुटी है कि इन ठिकानों पर तैयार की जा रही शराब की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जाती थी।पुलिस अब पूरे नेटवर्क की सप्लाई लाइन और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध शराब के कारोबार में आरोपियों के साथ और कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।सागर में जहरीली शराब से जुड़े मामले के बाद प्रदेशभर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस और प्रशासन पर निगाहें हैं। ऐसे में नरसिंहपुर में हुई यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...