1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ‘समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ कॉन्क्लेव का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने किया स्मारिका का विमोचन

‘समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ कॉन्क्लेव का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने किया स्मारिका का विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशंस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस दौरान ‘समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ स्मारिका का विमोचन हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान सहित विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के बीच MoU का आदान-प्रदान किया गया।

By: BS Yadav 
Updated:
‘समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ कॉन्क्लेव का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने किया स्मारिका का विमोचन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशंस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ स्मारिका का विमोचन किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान और विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापन यानी MoU का आदान-प्रदान भी किया गया।इस कॉन्क्लेव में केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश की प्रगतिशील नीतियों और विकासोन्मुख वातावरण की सराहना की।

प्रतिनिधियों ने प्रदेश के समग्र विकास में अपनी-अपनी संस्थाओं के योगदान और भविष्य की कार्ययोजनाओं के बारे में जानकारी साझा की।कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों की विशेषज्ञता, संसाधनों और अनुभव का उपयोग करते हुए 2047 तक समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण की दिशा में सहयोग को मजबूत करना है।कार्यक्रम के माध्यम से सरकार और केंद्रीय संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय, नीति निर्माण और विकास की नई संभावनाओं पर भी जोर दिया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...