Viksit Bharat 2047 News in Hindi

भोपाल में सेवा ज्योति कार्यक्रम, विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुईं सेवा ज्योति यात्राएं

भोपाल में सेवा ज्योति कार्यक्रम, विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुईं सेवा ज्योति यात्राएं

भोपाल में रविंद्र भवन के मुक्ताकाश परिसर में सेवा ज्योति कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की, जिसके बाद कार्यकर्ता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुए।

अनूपपुर में सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा विकसित भारत का संकल्प

अनूपपुर में सेवा ज्योति कलश यात्रा से गूंजा विकसित भारत का संकल्प

अनूपपुर में ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के तहत विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। इसके बाद सेवा ज्योति कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। यात्रा के जरिए सेवा, संकल्प और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

बुरहानपुर में सेवा ज्योति यात्रा, मशालों के साथ निकले कार्यकर्ता

बुरहानपुर में सेवा ज्योति यात्रा, मशालों के साथ निकले कार्यकर्ता

बुरहानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने सेवा ज्योति यात्रा निकाली। कमल तिराहे से निकली मशाल रैलियों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक अर्चना चिटनिस ने 2047 के विकसित भारत के संकल्प पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जुड़े एफआईआर के मुद्दे पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।

कैमूर के खजुरा बॉर्डर पर पहुंची भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत

कैमूर के खजुरा बॉर्डर पर पहुंची भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत

कैमूर के दुर्गावती प्रखंड स्थित खजुरा बॉर्डर पर भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा पहुंची। यूपी-बिहार सीमा पर कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा और सुशासन की यात्रा तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प की जानकारी लोगों को दी। यूपी और बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल भी

बुरहानपुर में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 25 सेवा गतिविधियों पर रहेगा फोकस

बुरहानपुर में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 25 सेवा गतिविधियों पर रहेगा फोकस

बुरहानपुर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अर्चना चिटनिस के अनुसार अभियान में 25 प्रकार की सेवा गतिविधियां होंगी, जिनमें स्वास्थ्य, रक्तदान, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण प्रमुख हैं। ‘सेवा सेतु’ शिविरों के जरिए जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

PM मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प अभियान’, CM मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा

PM मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प अभियान’, CM मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा की। अभियान में 13 प्रमुख कार्यक्रमों के जरिए जनसंवाद, जनभागीदारी और विकसित भारत @2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

बुधनी में ‘साझा सपना, साझा विकास’ कार्यशाला का शुभारंभ, विकसित भारत 2047 के लिए तैयार होगा ब्लॉक विजन

बुधनी में ‘साझा सपना, साझा विकास’ कार्यशाला का शुभारंभ, विकसित भारत 2047 के लिए तैयार होगा ब्लॉक विजन

सीहोर जिले के बुधनी में दो दिवसीय ‘ब्लॉक विजनिंग – साझा सपना, साझा विकास’ कार्यशाला शुरू हुई। इसमें 22 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और महिला समूहों की भागीदारी के साथ विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विकासखंड का सहभागी विकास रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

इंदौर और मालवा क्षेत्र बनेगा विकास का नया केंद्र, 16,000 वर्ग किलोमीटर में तेज़ी से होगा बदलाव

इंदौर और मालवा क्षेत्र बनेगा विकास का नया केंद्र, 16,000 वर्ग किलोमीटर में तेज़ी से होगा बदलाव

भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन के तहत इंदौर और आसपास के 6 जिलों के 16,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इस परियोजना से 2781 गांव और सवा करोड़ आबादी को लाभ मिलेगा, साथ ही करीब 5 लाख रोजगार अवसर सृजित होने का अनुमान है।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में पत्रकार वार्ता, विकास और सुशासन पर हुई चर्चा

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में पत्रकार वार्ता, विकास और सुशासन पर हुई चर्चा

भोपाल में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनकल्याण, सुशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटलीकरण और रोजगार जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति को रेखांकित किया। कार्यक्रम में ‘विकसित भारत @ 2047’ के लक्ष्य को लेकर देश के समग्र विकास की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काफिले में शामिल की इलेक्ट्रिक कार, देश में पहली बार किसी सीएम की EV पहल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काफिले में शामिल की इलेक्ट्रिक कार, देश में पहली बार किसी सीएम की EV पहल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक कार शामिल कर देश में एक नई पहल की है। महिंद्रा XEV 9e इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर चलने में सक्षम है। इस वाहन का नंबर MP-02-VB-2047 भी चर्चा में है, जिसे “विकसित भारत 2047” से जोड़ा जा रहा है। यह कदम पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार से करेंगे सफर, काफिले में शामिल हुई नई EV

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार से करेंगे सफर, काफिले में शामिल हुई नई EV

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक कार शामिल करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील के बाद यह कदम उठाया गया है। लगभग 500 किलोमीटर रेंज वाली यह EV आज से मुख्यमंत्री के आधिकारिक काफिले का हिस्सा बन गई है। इसका नंबर MP-02-VB-2047 भी चर्चा में है, जिसे “विकसित भारत 2047” विजन से जोड़ा जा रहा है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया विकसित भारत 2047 का मंत्र

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया विकसित भारत 2047 का मंत्र

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विकसित भारत 2047 का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत राजनीतिक स्थिरता के नए युग में प्रवेश कर चुका है।

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान – मोदी सरकार का ब्रिटेन से समझौता किसानों के लिए वरदान!

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान – मोदी सरकार का ब्रिटेन से समझौता किसानों के लिए वरदान!

दिल्ली : शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान - मोदी सरकार का ब्रिटेन से समझौता किसानों के लिए वरदान!, भारत को निर्यात ज्यादा होने से निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा