1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. कैमूर के खजुरा बॉर्डर पर पहुंची भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत

कैमूर के खजुरा बॉर्डर पर पहुंची भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत

कैमूर के दुर्गावती प्रखंड स्थित खजुरा बॉर्डर पर भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा पहुंची। यूपी-बिहार सीमा पर कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा और सुशासन की यात्रा तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प की जानकारी लोगों को दी। यूपी और बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल भी मौजूद रहे।

By: Nivedita 
Updated:
कैमूर के खजुरा बॉर्डर पर पहुंची भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत

कैमूर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और सुशासन की यात्रा को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा मंगलवार शाम कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड स्थित खजुरा बॉर्डर पहुंची। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर यात्रा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीन से फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सेवा संकल्प यात्रा के स्वागत को लेकर खजुरा बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले से तैयारियां कर रखी थीं। यात्रा के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन दुर्गावती प्रखंड भाजपा अध्यक्ष बीपीन केवट की ओर से किया गया, जबकि मंच संचालन अरस्तू खान ने किया।

केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। नेताओं ने सेवा, सुशासन और विकास से जुड़े सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

 

 

विकसित भारत 2047 का संकल्प

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए देश के विकास को गति देने और समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है।

यूपी से भी पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

खजुरा बॉर्डर पर आयोजित कार्यक्रम में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुशील कुमार सिंह के साथ उत्तर प्रदेश से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।

सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद

कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे। दुर्गावती प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार, प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी रमेंश कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौके पर तैनात रहे। सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और सुशासन के संदेश के साथ विकसित भारत 2047 के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

 

रिपोर्ट – धीरेंद्र सिंह राजपूत 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...