Kaimur News in Hindi

कैमूर के खजुरा बॉर्डर पर पहुंची भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत

कैमूर के खजुरा बॉर्डर पर पहुंची भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा, फूलों की बारिश से हुआ स्वागत

कैमूर के दुर्गावती प्रखंड स्थित खजुरा बॉर्डर पर भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा पहुंची। यूपी-बिहार सीमा पर कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा और सुशासन की यात्रा तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प की जानकारी लोगों को दी। यूपी और बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल भी

स्कूल की मांग को लेकर NH-319 पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, घंटों जाम रहा मार्ग

स्कूल की मांग को लेकर NH-319 पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, घंटों जाम रहा मार्ग

कैमूर के चैनपुर क्षेत्र के बसावनपुर गांव में स्कूल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने NH-319 जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्कूल के अलावा सड़क, नाली और गली की समस्याएं भी उठाईं। सूचना पर पहुंचे अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों से आवेदन लेकर जल्द विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लखीसराय में कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने किया पौधरोपण

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लखीसराय में कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने किया पौधरोपण

लखीसराय में अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केआरके मैदान में पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अटल जी के राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के आदर्शों को याद करते हुए उनके विचारों को अपनाने का संदेश दिया।

कैमूर में जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, रिंकी सिंह ने बताया साजिश

कैमूर में जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, रिंकी सिंह ने बताया साजिश

कैमूर में जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने खारिज कर दिया। अध्यक्ष ने इसे परेशान करने की साजिश बताते हुए कहा कि विवाद के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए, लेकिन अब योजनाओं को फिर से गति दी जाएगी।

भारतमाला एक्सप्रेस-वे निर्माण से बढ़ीं समस्याएं, मंत्री जमा खान ने मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

भारतमाला एक्सप्रेस-वे निर्माण से बढ़ीं समस्याएं, मंत्री जमा खान ने मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

कैमूर में भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेस-वे से ग्रामीण सड़कों को नुकसान और बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर मंत्री जमा खान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।