1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. भोपाल में सेवा ज्योति कार्यक्रम, विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुईं सेवा ज्योति यात्राएं

भोपाल में सेवा ज्योति कार्यक्रम, विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुईं सेवा ज्योति यात्राएं

भोपाल में रविंद्र भवन के मुक्ताकाश परिसर में सेवा ज्योति कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की, जिसके बाद कार्यकर्ता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुए।

By: Nivedita 
Updated:
भोपाल में सेवा ज्योति कार्यक्रम, विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुईं सेवा ज्योति यात्राएं

भोपाल।  राजधानी में बुधवार को सेवा ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविंद्र भवन के मुक्ताकाश परिसर में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

भोपाल में प्रज्ज्वलित हुई सेवा ज्योति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित किए जाने के बाद भोपाल में भी उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसके बाद जिले की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता सेवा ज्योति लेकर अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हुए।

सेवा और समर्पण का संदेश पहुंचाने का संकल्प

कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और विकसित भारत के लक्ष्य का संदेश विधानसभा स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा भावना के साथ समाज के लिए काम करने का संकल्प लिया। यात्राओं के जरिए लोगों को राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी से जुड़े प्रयासों में शामिल होने का संदेश देने की बात कही गई।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...