Seva Jyoti Yatra News in Hindi

शेखपुरा में सेवा ज्योति कार्यक्रम, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने लिया हिस्सा

शेखपुरा में सेवा ज्योति कार्यक्रम, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने लिया हिस्सा

शेखपुरा में भाजपा ने सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित कर मशाल यात्रा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

भोपाल में सेवा ज्योति कार्यक्रम, विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुईं सेवा ज्योति यात्राएं

भोपाल में सेवा ज्योति कार्यक्रम, विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुईं सेवा ज्योति यात्राएं

भोपाल में रविंद्र भवन के मुक्ताकाश परिसर में सेवा ज्योति कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की, जिसके बाद कार्यकर्ता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुए।

रवि किशन का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला, ज्ञानेश कुमार 2025 में आए, EVM इनके पिताजी लेकर आए थे

रवि किशन का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला, ज्ञानेश कुमार 2025 में आए, EVM इनके पिताजी लेकर आए थे

गोरखपुर में विकसित भारत संकल्प सभा के दौरान सांसद रवि किशन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल और 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सराहना करते हुए EVM, चुनाव आयोग और राहुल गांधी के प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए। रवि किशन ने बैलेट पेपर से हुए चुनावों का उदाहरण देकर कांग्रेस की चुनावी आपत्तियों पर भी निशाना साधा।

उज्जैन में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन, CM मोहन यादव ने लिया 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

उज्जैन में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन, CM मोहन यादव ने लिया 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

उज्जैन में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्रसेवा के सफर को प्रेरणादायी बताते हुए 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

बुरहानपुर में सेवा ज्योति यात्रा, मशालों के साथ निकले कार्यकर्ता

बुरहानपुर में सेवा ज्योति यात्रा, मशालों के साथ निकले कार्यकर्ता

बुरहानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने सेवा ज्योति यात्रा निकाली। कमल तिराहे से निकली मशाल रैलियों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक अर्चना चिटनिस ने 2047 के विकसित भारत के संकल्प पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जुड़े एफआईआर के मुद्दे पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।

पन्ना में 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, PM मोदी के संबोधन का होगा लाइव प्रसारण

पन्ना में 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, PM मोदी के संबोधन का होगा लाइव प्रसारण

पन्ना में 7 अक्टूबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित की जाएगी। सब्जी मंडी ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सुबह 9:30 बजे लाइव प्रसारण होगा। पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने जिलेवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।