Police Investigation News in Hindi

अभिषेक बनर्जी मामले में अदालत के निर्देशों को लेकर चर्चा तेज

अभिषेक बनर्जी मामले में अदालत के निर्देशों को लेकर चर्चा तेज

अभिषेक बनर्जी से जुड़े मामले में अदालत के निर्देशों के बाद कानूनी प्रक्रिया को लेकर चर्चा तेज हो गई है। चुनावी भाषणों से जुड़ी FIR को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है और कोर्ट ने जांच प्रभावित न हो इसके लिए कुछ शर्तें लागू की हैं। फिलहाल मामले की सुनवाई जारी है।

कटनी में महिला से मारपीट के आरोप, थाना प्रभारी पर भी गंभीर शिकायत

कटनी में महिला से मारपीट के आरोप, थाना प्रभारी पर भी गंभीर शिकायत

कटनी में महिला से मारपीट और पुलिस पर गंभीर आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी सहित कुछ पुलिसकर्मियों पर अभद्रता, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। में महिला से मारपीट और पुलिस पर गंभीर आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी सहित कुछ पुलिसकर्मियों पर अभद्रता, मारपीट और धमकी देने

रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग लूटकांड का 36 घंटे में खुलासा, दतिया पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग लूटकांड का 36 घंटे में खुलासा, दतिया पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार

दतिया पुलिस ने रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर हुए लूटकांड का 36 घंटे में खुलासा करते हुए दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से देसी कट्टा, कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना में दर्शन कर लौट रहे परिवार को

मक्सी में रेलवे फाटक के पास मिली संदिग्ध विस्फोटक सामग्री

मक्सी में रेलवे फाटक के पास मिली संदिग्ध विस्फोटक सामग्री

शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में देवास रेलवे फाटक के पास लावारिस हालत में करीब 6 पेटी जिलेटिन रॉड मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सुरक्षित कर सामग्री जब्त की और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है तथा आशंका जताई जा रही है कि यह मामला रतलाम में हुई विस्फोटक सामग्री चोरी से जुड़ा हो सकता है।

मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई तेज, पलेरा पुलिस ने छह जुआरी पकड़े

मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई तेज, पलेरा पुलिस ने छह जुआरी पकड़े

पलेरा पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,900 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। यह कार्रवाई मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन में की गई। मामले में जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।