ग्वालियर के सिकंदर कंपू इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी द्वारा अपने बॉयफ्रेंड को घर में रखने की जिद ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। विरोध करने पर पति पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया।
पीड़ित राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2008 में पूनम से हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस साल जनवरी में पत्नी बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी और मार्च में वापस लौटी।
वापसी के बाद पत्नी ने स्वीकार किया कि वह आशू नामक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इसके बाद उसने शर्त रखी कि यदि वह साथ रहना चाहता है तो उसका बॉयफ्रेंड भी उसी घर में रहेगा।
जब पति ने इस शर्त का विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और पत्नी ने कथित तौर पर उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की।
पुलिस विभाग ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी पत्नी और बच्चों की तलाश की जा रही है।