ग्वालियर न्यूज

ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा का ऊर्जा मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा का ऊर्जा मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा का ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ICU, वार्ड और रसोई की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच की। खराब एसी को लेकर मंत्री ने नाराजगी जताई और तुरंत सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों से मुलाकात कर व्यवस्थाएं बेहतर करने पर जोर दिया।

पत्नी की अजीब जिद: घर में बॉयफ्रेंड को रखने की मांग, विरोध पर पति पर हमला कर सिर फोड़ा

पत्नी की अजीब जिद: घर में बॉयफ्रेंड को रखने की मांग, विरोध पर पति पर हमला कर सिर फोड़ा

ग्वालियर के सिकंदर कंपू इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी द्वारा अपने बॉयफ्रेंड को घर में रखने की जिद को लेकर विवाद बढ़ गया। विरोध करने पर पति राजकुमार कुशवाहा पर हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है, जबकि पुलिस विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोस्ती का झांसा देकर युवक से 40 हजार की ठगी, सम्मोहन का दावा

दोस्ती का झांसा देकर युवक से 40 हजार की ठगी, सम्मोहन का दावा

ग्वालियर में एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक महिला ने दोस्ती का झांसा देकर और सम्मोहन का दावा करते हुए उससे कुल 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित के अनुसार, पहले नकद और फिर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए पैसे लिए गए, जिसके बाद उसने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्वालियर कोर्ट का बड़ा फैसला: तत्कालीन SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर लूट-डकैती का केस दर्ज करने का आदेश

ग्वालियर कोर्ट का बड़ा फैसला: तत्कालीन SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर लूट-डकैती का केस दर्ज करने का आदेश

ग्वालियर जिला न्यायालय ने एक अहम फैसले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश चंदेल सहित चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ लूट, डकैती और अवैध वसूली जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता अनूप राणा ने आरोप लगाया था कि 2023 में पुलिस ने उन्हें झूठे मामले में फंसाकर 30 लाख रुपये की अवैध वसूली की और एनकाउंटर की धमकी दी। करीब दो साल की सुनवाई के