1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत फुटेर में सीसी सड़क निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने 4 लाख रुपये के गड़बड़ी की जांच की मांग उठाई

टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत फुटेर में सीसी सड़क निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने 4 लाख रुपये के गड़बड़ी की जांच की मांग उठाई

टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत फुटेर में सीसी सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भुगतान होने के बावजूद सड़क का निर्माण जमीन पर नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

By: Nivedita 
Updated:
टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत फुटेर में सीसी सड़क निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने 4 लाख रुपये के गड़बड़ी की जांच की मांग उठाई

टीकमगढ़। जिले की जनपद पंचायत बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत फुटेर में सीसी सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि जिस सड़क के निर्माण के लिए लाखों रुपये का भुगतान किया गया, वह मौके पर दिखाई नहीं देती। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से की गई है।

कागजों में सड़क निर्माण, मौके पर नहीं दिखा काम

ग्रामीणों के अनुसार, महेंद्र गंगेले के हार से आसाराम गंगेले के घर तक सीसी सड़क निर्माण वर्ष 2023 में स्वीकृत हुआ था। आरोप है कि पांचवें वित्त आयोग की राशि से निर्माण का भुगतान भी कर दिया गया, लेकिन धरातल पर सड़क का निर्माण नहीं हुआ।

सरपंच, सचिव और अन्य अधिकारियों पर लगाए आरोप

ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और संबंधित उपयंत्री (सब इंजीनियर) की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बिना निर्माण कार्य के मूल्यांकन और भुगतान कैसे हुआ, इसकी जांच आवश्यक है।

 

कलेक्टर और जनपद सीईओ से जांच की मांग

ग्राम के महेंद्र गंगेले, सोनू गंगेले, आसाराम गंगेले, जितेंद्र गंगेले और धर्मेंद्र गंगेले सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और जनपद पंचायत बल्देवगढ़ के अधिकारियों को शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका

मामले में जनपद पंचायत बल्देवगढ़ के संबंधित अधिकारी से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल ग्रामीण जिला प्रशासन से मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...