Panchayat Corruption News in Hindi

कागज़ों की सफाई, ज़मीन पर गंदगी! सफाई के नाम पर हजारों की निकासी

कागज़ों की सफाई, ज़मीन पर गंदगी! सफाई के नाम पर हजारों की निकासी

मध्य प्रदेश के Panna जिले की ग्राम पंचायत तारा में Swachh Bharat Mission की जमीनी हकीकत सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत ने सफाई कार्य के नाम पर ₹17 हजार से ₹40 हजार तक की राशि खर्च दिखाई, लेकिन गांव की गलियों में गंदगी, जाम नालियां और सड़कों पर बहता गंदा पानी साफ दिखाई दे रहा है।

पन्ना: सुगरहा पंचायत में नाली निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

पन्ना: सुगरहा पंचायत में नाली निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

पन्ना जिले की सुगरहा ग्राम पंचायत में नाली निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं और घटिया सामग्री के उपयोग के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव और संबंधित अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विकासखंड मोहखेड़ में विद्युत कार्य में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

विकासखंड मोहखेड़ में विद्युत कार्य में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

छिंदवाड़ा के मोहखेड़ विकासखंड स्थित शक्करझिरी ग्राम पंचायत में विद्युत विस्तार कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जनपद पंचायत के सीईओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का दावा है कि स्वीकृत कार्य के मुकाबले मौके पर अधूरा काम हुआ, जबकि पूरा भुगतान कर दिया गया।

टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत फुटेर में सीसी सड़क निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने 4 लाख रुपये के गड़बड़ी की जांच की मांग उठाई

टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत फुटेर में सीसी सड़क निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने 4 लाख रुपये के गड़बड़ी की जांच की मांग उठाई

टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत फुटेर में सीसी सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भुगतान होने के बावजूद सड़क का निर्माण जमीन पर नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

भीषण गर्मी में पानी संकट से जूझ रहे गढ़ीबरोद के ग्रामीण

भीषण गर्मी में पानी संकट से जूझ रहे गढ़ीबरोद के ग्रामीण

शिवपुरी जिले के गढ़ीबरोद गांव की आदिवासी कॉलोनी के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में भीषण पेयजल संकट की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि नल-जल योजना लंबे समय से बंद है, जिससे उन्हें पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। आरोप है कि पंचायत स्तर पर बोर और हैंडपंप के नाम पर फर्जी बिल लगाकर राशि निकाली गई, जबकि जमीन पर कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने मामले की

नागझिरी में फावड़ा-तगारी और आईना लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, राशन घोटाले के आरोप

नागझिरी में फावड़ा-तगारी और आईना लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, राशन घोटाले के आरोप

बुरहानपुर जिले के नागझिरी गांव में कथित भ्रष्टाचार और राशन घोटाले को लेकर ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन किया। फावड़ा-तगारी और आईना लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने पंचायत और उचित मूल्य दुकान पर अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि गरीबों को समय पर राशन नहीं मिलता और कई मामलों में फर्जीवाड़ा किया जाता है। उन्होंने जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मोहखेड़ पंचायत में सीमेंट स्लैब की जगह टाइल्स लगाने से उजागर हुई गुणवत्ता और भ्रष्टाचार की पोल

मोहखेड़ पंचायत में सीमेंट स्लैब की जगह टाइल्स लगाने से उजागर हुई गुणवत्ता और भ्रष्टाचार की पोल

छिंदवाड़ा जिले की मोहखेड़ पंचायत में नाली निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सीमेंट स्लैब की जगह घटिया तरीके से टाइल्स लगाई गईं, जिससे निर्माण कुछ ही दिनों में टूटने लगा। इससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पहले भी अनियमितताओं की शिकायतें की थीं, लेकिन कार्रवाई न होने से नाराजगी बनी हुई है। ग्रामीणों ने मामले की