1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. जेपी अस्पताल में कुर्की कार्रवाई को लेकर हड़कंप, 15 साल पुराने भुगतान विवाद का मामला

जेपी अस्पताल में कुर्की कार्रवाई को लेकर हड़कंप, 15 साल पुराने भुगतान विवाद का मामला

भोपाल के जेपी अस्पताल में 2011 के कीटनाशक सप्लाई भुगतान विवाद को लेकर कुर्की कार्रवाई की टीम पहुंचने से हड़कंप मच गया। कंपनी का आरोप है कि 15 साल बाद भी भुगतान नहीं हुआ और ब्याज सहित राशि लगभग 5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि मामला अदालतों में विचाराधीन है।

By: Nivedita 
Updated:
जेपी अस्पताल में कुर्की कार्रवाई को लेकर हड़कंप, 15 साल पुराने भुगतान विवाद का मामला

भोपाल स्थित जे.पी. अस्पताल के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब कोलकाता से आई एक टीम कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंची। मामला वर्ष 2011 में कीटनाशक सप्लाई के भुगतान से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

2011 की सप्लाई और लंबित भुगतान का विवाद

जानकारी के अनुसार कंपनी “नीतापुर इंडस्ट्रीज” ने स्वास्थ्य विभाग को करीब 50 लाख 70 हजार रुपये का कीटनाशक सप्लाई किया था, जिसका भुगतान आज तक नहीं किया गया। कंपनी का आरोप है कि 15 साल बीत जाने के बावजूद राशि का भुगतान लंबित है।

कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला

यह विवाद पहले आर्बिट्रेशन में गया, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट और फिर जबलपुर हाईकोर्ट तक पहुंचा। कंपनी का दावा है कि ब्याज और कंपाउंडिंग इंटरेस्ट जोड़ने के बाद अब बकाया राशि लगभग 5 करोड़ रुपये हो चुकी है।

कुर्की कार्रवाई से विभाग में हलचल

निततपुर इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों के अनुसार कोर्ट के आदेशों के बावजूद भुगतान में लगातार देरी की जा रही है। इस कार्रवाई के चलते विभाग में हलचल का माहौल बन गया है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...