1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. एक बार फिर इन दो महीने में बढ़ सकते हैं प्याज के दाम, कीमतों में लग सकती है आग, जानिए क्या कारण है

एक बार फिर इन दो महीने में बढ़ सकते हैं प्याज के दाम, कीमतों में लग सकती है आग, जानिए क्या कारण है

एक बार फिर प्याज आप खूब रुलाने वाली है, वो भी खूनी आंसू। जिससे आप दो महीने तक उबर नहीं पाएंगे। खाने का जायका बिगड़ जायेगा। खाना बेस्वाद हो जायेगा। और आप एक बार फिर इस महंगाई को कोसते नजर आएंगे। गौरतलब है कि इस साल भी अनियमित मानसून के कारण सितंबर से नवंबर तक प्याज के दाम बढ़ेंगे।

By: Amit ranjan 
Updated:
एक बार फिर इन दो महीने में बढ़ सकते हैं प्याज के दाम, कीमतों में लग सकती है आग, जानिए क्या कारण है

नई दिल्ली : एक बार फिर प्याज आप खूब रुलाने वाली है, वो भी खूनी आंसू। जिससे आप दो महीने तक उबर नहीं पाएंगे। खाने का जायका बिगड़ जायेगा। खाना बेस्वाद हो जायेगा। और आप एक बार फिर इस महंगाई को कोसते नजर आएंगे। गौरतलब है कि इस साल भी अनियमित मानसून के कारण सितंबर से नवंबर तक प्याज के दाम बढ़ेंगे।

दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई

क्रिसिल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल मानसून की अनियमित बारिश से खरीफ की फसल की कटाई में देरी हो सकती है, जिससे त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने पर प्याज की कीमतों में तेजी आने की संभावना है। बता दें कि इस साल 3 जून से मानसून की शुरूआत हुई, मानसून ने खरीफ फसल के अच्छे सीजन की शुरूआत के संकेत दिए थे, इसलिए किसानों ने जल्द खराब होने वाले टमाटर की फसल के जगह पर मिर्च और प्याज को तरजीह दी थी। हालांकि रिपार्ट मे यह बताया गया है कि जुलाई के महीने में मानसून पर ब्रेक लगा, और दो बारिश में दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, वहीं अगस्त में जब फसल के लिए प्रत्यारोपन का सबसे अच्छा महीना था तब यह आंकाड़ा और गिर गया और औसतन मानसून में 9 फीसदी का घाटा हुआ।

जून-जुलाई में होती है खरीफ फसल की बुआई

आपको बता दें कि आमतौर पर खरीफ प्याज की फसल जून-जुलाई में बोई जाती है और अक्टूबर-नवंबर में काटी जाती है, जिसके परिणामस्वरूप सितंबर से नवंबर के महीने कमोडिटी के लिए कम मौसम होते हैं, क्योंकि तब तक रबी प्याज का स्टॉक पहले से लगभग समाप्त हो जाता है, और प्याज की नई फसल बाजार में आ जाती है।

खरीफ प्याज मानसून के माध्यम से बढ़ता है, जिसके परिणामस्वरूप नमी की मात्रा अधिक होती है और शेल्फ-लाइफ कम होती है, लेकिन यह सितंबर से नवंबर तक भारी-मांग वाले महीनों में आपूर्ति में पुल के रूप में कार्य करता है, इस दौरान देश के अलग-अलग भागों में त्योहारी मौसम होता है।

चक्रवात के कारण फसल हुई प्रभावित

इस साल संग्रहीत रबी की फसल भी चक्रवात तौके के कारण प्रभावित हुई थी, जिसने मई 2021 में महाराष्ट्र और गुजरात के प्रमुख प्याज उत्पादक क्षेत्रों को प्रभावित किया, ऐसे में आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है, जिससे कीमतों में तेजी आ सकती है।

बता दें कि हर साल सितंबर-नवंबर के बीच प्याज के दाम आसमान छूने लगते हैं। इस साल भी इनके दामों में उछाल का अंदेशा लगाया जा चुका है। अब देखना यह होगा कि इस साल प्याज के कीमतों में उछाल आता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...