1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रूज दुर्घटना स्थल का जायजा लेने के बाद मीडिया को दिया बयान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रूज दुर्घटना स्थल का जायजा लेने के बाद मीडिया को दिया बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने स्वयं भी पीड़ितों से मुलाकात की है। बचाव कार्य में लगे श्रमिकों के लिए ₹51,000 की सहायता राशि की घोषणा की गई है। साथ ही, राहत कार्य में सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रूज दुर्घटना स्थल का जायजा लेने के बाद मीडिया को दिया बयान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने और क्रूज दुर्घटना स्थल का जायजा लेने के बाद मीडिया को बयान दिया है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं और 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। पास में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्य से जुड़े लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे घटनाक्रम के लिए उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गयी है। जिसमें होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा, सचिव मध्यप्रदेश शासन, आयुक्त जबलपुर संभाग ये तीन बिंदुओं पर घटनाक्रम की जांच करेंगे। जिसमें क्रूज दुर्घटना के कारणों की जांच करना, परिस्थितियों को प्रतिपादित करना जिसके कारण से यह दुर्घटना हुई है। क्रूज संचालन से जुड़ी सभी घटनाओं की जानकारी, प्रासंगिक नियम, अधिनियम, नागरिक सुरक्षा, प्रोटोकॉल पालन किया या नहीं किया इन सारी बातों के साथ भविष्य में फिर ऐसी कोई दुर्घटना न हो इसके प्रबंधन के लिए नौका प्रबंधन, क्रूज प्रबंधन, पर्यटन, एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भविष्य में एसओपी तैयार करके कि ऐसी घटना फिर से दोबारा न हो।

दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई- मुख्यमंत्री

मैं एक बार फिर जवानों को बचाव दल के लोगों के साथ जनप्रतिनिधि और प्रशासन के साथ जबलपुर वासियों के भी धैर्य के आधार पर सारे लोग नदी के किनारे रात गुजारते हैं। उन्होंने मीडिया का भी आभार जताया। इस घटना में जो भी दोषी रहेगा। हम उसको छोड़ने वाले नहीं हैं उसे कठोर दंड मिलेगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने स्वयं भी पीड़ितों से मुलाकात की है। बचाव कार्य में लगे श्रमिकों के लिए ₹51,000 की सहायता राशि की घोषणा की गई है। साथ ही, राहत कार्य में सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...