दतियाः पंडोखर धाम में प्रति वर्ष अनुसार आयोजित श्री पंडोखर सरकार धाम महोत्सव एवं श्री राम महायज्ञ के दौरान फिनिक्स सर्कस एंड ग्रुप के कलाकारों ने सांस्कृतिक मंच के माध्यम से विभिन्न प्रकार के हेरतअंगेज कर्तव्य दिखाकर दर्शकों का मनमोहा।
सर्कस शुभारंभ से पूर्व सांस्कृतिक मंच पर विराजमान प्रभु हनुमान का पूजन एवं दीप प्रज्वलन कार्य धाम के आचार्य उमाशंकर देवलिया एवं श्याम पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार कर मुख्य अतिथि अवधेश बाबूजी, अमृत शर्मा, संजय सोनी, विपिन शर्मा द्वारा पूजन संपन्न कराया। मुख्य अतिथियों द्वारा फिनिक्स सर्कस ग्रुप के सभी कलाकारों का चंदन वंदन कर पंडोखर सरकार का अंग वस्त्र उड़ाकर उनका स्वागत किया।
फिनिक्स सर्कस कार्यक्रम के शुरुआत में रोरियल एरियल सिल्क की शानदार प्रस्तुति देख दर्शक चकित रह गए। मणिपुरी रोड बैलेंस के दौरान सर्कस में शामिल कलाकार महिलाओं द्वारा तलवारों की नोक पर उल्टा एवं सीधा लाकर करतब दिखाए। इसी क्रम में वाटर योग हैंड स्टिक बैलेंस में एक कलाकार द्वारा एक जगह हरे रंग का एक जग नीले रंग का पानी पीकर अलग-अलग पानी को अलग-अलग कांच के जग में पुनः बाहर निकाल कर दर्शकों को चकित किया।
फिनिक्स सर्कस और ग्रुप के प्रमुख कलाकारों में सुरजीत मणिपुर, अंजलि शाह नेपाल, विक्की घोड़ा कोलकाता, सुंदर घोष बेस्ट बंगाल, प्रकाश सिंधिया महाराष्ट्र सहित अन्य कलाकारों ने सांस्कृतिक मंच से अपना हैरतअंगेज प्रदर्शन कर दर्शकों को तालियां बजाने विवश कर दिया।
दतिया से संवाददाता विनोद कुशवाह की रिपोर्ट