भोपालः नारी वंदन अधिनियम बिल पास नहीं होने पर भाजपा की जनआक्रोश महिला पदयात्रा को लेकर कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आखिर ये किस बिल का विरोध हो रहा है। महिला आरक्षण बिल तो 2023 में सर्वसम्मति से पारित हो गया है।

उन्होंने कहा कि यह बिल तो तीन साल पहले ही पास हो गया है, जो बिल अभी गिरा है वह तो परिसीमन बिल था। भारतीय जनता पार्टी 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन बिल पास कराना चाहती थी। यह सब भाजपा 2029 का चुनाव जीतने के लिए एक करना चाह रही थी, क्योंकि उन्हें मालूम है कि 2029 का चुनाव वो हार जाएंगे।

कांग्रेस की महिला नेत्री ने कहा कि महिला आरक्षण बिल तो पहले ही पास होकर लागू हो चुका है। आज भाजपा ने जनआक्रोश रैली निकाली जिसके लिए 35 हजार महिलाओं का आने का दावा किया जा रहा था लेकिन 2 हजार महिलाएं भी नहीं आई। और जो महिलाएं आई थी उनमे सरकारी टीचर, स्वास्थ्य विभाग की बहने थी। मुख्यमंत्री अगर कह रहे हैं कि इसके लिए एक दिवसीय विधानसभा सत्र लगाया जाएगा तो बहुत अच्छी बात है।