लखनऊः हाई पावर्ड कमेटी सहित कमिश्नर नोएडा, डीएम नोएडा एवं तीनों प्राधिकरण के सीईओ सहित लखनऊ से अपर मुख्य सचिव गृह, डीजीपी सहित उपरोक्त अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जारी..
गौरतलब है उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को नोएडा में फैक्ट्री वर्कर्स के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद पैदा हुईं समस्याओं के समाधान के लिए एक हाई-पावर कमेटी का गठन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बनी यह समिति औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में काम कर रही है। एक उच्च स्तरीय 12-सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें MSME के अपर मुख्य सचिव, श्रम व रोजगार के प्रमुख सचिव, कानपुर से नामित अधिकारी (सदस्य सचिव), 5 मजदूर प्रतिनिधि और 3 औद्योगिक संघ के प्रतिनिधि शामिल हैं।
कमेटी गौतम बुद्ध नगर पहुंचकर हितधारकों के साथ बातचीत कर रही है और हिंसा की ‘साजिश’ की जांच कर रही है। उसके बावजूद कोई नतीजा दिखता नजर नहीं आ रहा है, फैक्ट्री वर्कर तीसरे दिन सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आए।