1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील

मापक यंत्र अगर होता तो आप क्रूज को नहीं ले जाते पानी में। लाइव जैकेट्स नहीं थी तो मैं समझता हूं कि इसमें सरकार की सीधे-सीधे लापरवाही है।

By: Naredra 
Updated:
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील

जबलपुरः मध्यप्रदेश सरकार में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि ये पूरी सरकार असंवेदनशील हो गई है। सरकार सिर्फ जांच की बात करती है। प्राकृतिक दुर्घटना अपनी जगह है लेकिन दुर्घटना अगर सरकारी कारणों और सरकारी लापरवाही या फिर सरकारी नियमों के हिसाब से अगर नहीं काम हो रहे हैं तो सीधे-सीधे इसमें संबंधित व्यक्ति और संबंधित विभाग इसका जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने यहां पर क्यों नहीं मापक यंत्र लगाया। क्योंकि यहां के प्रबंधक मीडिया के सामने बोल रहे हैं कि मापक यंत्र ही नहीं था आंधी-तूफान देखने का। मापक यंत्र अगर होता तो आप क्रूज को नहीं ले जाते पानी में। लाइव जैकेट्स नहीं थी तो मैं समझता हूं कि इसमें सरकार की सीधे-सीधे लापरवाही है। मुख्यमंत्री जी को जांच के आदेश अपनी जगह लेकिन संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए। तत्काल कार्रवाई हो नहीं तो प्रदेश में इस प्रकार की घटना होगी कोई जवाबदार पर कार्रवाई नहीं। क्या संदेश देना चाहती है भाजपा यह बताए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...