जबलपुरः मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जबलपुर पहुंचकर अलग-अलग दो मृतकों के परिवारों के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कोतवाली से दरहाई मार्ग स्थित श्रीमती नीतू सोनी के निवास पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और परिवारजनों को ढांढस बंधाया। श्रीमती सोनी की बरगी बांध में हुई क्रूज दुर्घटना में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री के साथ मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यहां साउथ सिविल लाइन भसीन रेसीडेंसी स्थित सैयद रियाज हुसैन के निवास पहुँचकर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेशमा सैयद के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सैयद रियाज हुसैन से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन भी मुख्यमंत्री के साथ थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने परिवारजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। श्रीमती रेशमा सैयद का कल गुरुवार की शाम बरगी में क्रूज दुर्घटना में निधन हो गया था।
जबलपुर से संवाददाता दिनेश चौधरी की रिपोर्ट