भोपालः जबलपुर में बरगी हादसे में जवाबदारों पर गिरी गाज। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने X पर दी जानकारी। क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी (FOA) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल समाप्त की गई हैं।

काम में लापरवाही के चलते होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी निलंबित। रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच किया गया, विभागीय जांच होगी। मुख्यमंत्री ने कहा दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।