1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर

बड़ी खबर (Top News in Hindi)

MP में कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने सुशासन और समावेशी विकास पर दिया जोर

MP में कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने सुशासन और समावेशी विकास पर दिया जोर

MP News : राजधानी भोपाल में मंगलवार को दो दिनी कमिश्नर-कलेक्टर्स कॉफ्रेंस शुरू हुई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं। हमें यह विश्वास बनाए रखना हैं।

सीएम मोहन यादव ने असम के चाय बागानों का दौरा कर श्रमिक बहनों से किया संवाद

सीएम मोहन यादव ने असम के चाय बागानों का दौरा कर श्रमिक बहनों से किया संवाद

Assam : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को असम के सदाबहार चाय बागानों का दौरा किया और वहां की श्रमिक बहनों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने चाय उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की मेहनत, समर्पण और योगदान की सराहना की।

PM Modi Odisha Visit : पीएम मोदी की ओडिशा को दी बड़ी सौगात,60,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास

PM Modi Odisha Visit : पीएम मोदी की ओडिशा को दी बड़ी सौगात,60,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास

PM Modi Odisha Visit : प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में 60,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।इनमें रेल परियोजनाएं, कौशल विकास केंद्र, आईआईटी बुनियादी ढांचा और 50,000 आवासीय योजनाएं शामिल हैं।पीएम मोदी का दौरा राज्य में विकास, कनेक्टिविटी और गरीबों के सर्वांगीण कल्याण को प्रोत्साहित करने वाला है।

Metro Update : दिल्ली-मेरठ सफर में क्रांति,तैयार हुआ सराय काले खां का वर्ल्ड क्लास ‘नमो भारत’ स्टेशन

Metro Update : दिल्ली-मेरठ सफर में क्रांति,तैयार हुआ सराय काले खां का वर्ल्ड क्लास ‘नमो भारत’ स्टेशन

Metro Update : दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा और आधुनिक सराय काले खां ‘नमो भारत’ स्टेशन यात्रियों के लिए तैयार हो गया है। अब दिल्ली से मेरठ का सफर मात्र 55 मिनट से 1 घंटे में पूरा होगा। स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी हाईटेक सुविधाएँ, 6 प्लेटफॉर्म, 900+ पार्किंग क्षमता और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी उपलब्ध है।

Bihar Election : बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी ने बिहार की जीविका दीदियों को दी बड़ी सौगात

Bihar Election : बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी ने बिहार की जीविका दीदियों को दी बड़ी सौगात

Bihar Election : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ कर 105 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सस्ती और सुलभ वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

“UNGA 2025 में मोदी-ट्रंप मुलाकात से बदल सकता है वैश्विक समीकरण”

“UNGA 2025 में मोदी-ट्रंप मुलाकात से बदल सकता है वैश्विक समीकरण”

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का शिखर सम्मेलन सितंबर 2025 में न्यूयॉर्क में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें दुनिया के शीर्ष नेता अंतरराष्ट्रीय एजेंडा तय करेंगे।

Delhi : अमेरिका के टैरिफ दबाव पर PM मोदी का सख्त संदेश! “किसानों के हित से कभी समझौता नहीं”

Delhi : अमेरिका के टैरिफ दबाव पर PM मोदी का सख्त संदेश! “किसानों के हित से कभी समझौता नहीं”

Delhi : पीएम मोदी ने दिल्ली में स्वामीनाथन सम्मेलन के दौरान किसानों के हितों की रक्षा की प्रतिबद्धता जताई।उन्होंने कहा कि भारत अमेरिकी दबाव के बावजूद कृषि, मछली पालन और डेयरी क्षेत्र की सुरक्षा से पीछे नहीं हटेगा।सरकार किसानों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

पीएम मोदी का चीन और जापान दौरा , भारत-जापान शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी का चीन और जापान दौरा , भारत-जापान शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही चीन और जापान की यात्रा पर जाएंगे। वह SCO समिट में भाग लेने के लिए 31 अगस्त और 1 सितंबर को चीन में होंगे। इससे पहले, 30 अगस्त को वह जापान जाएंगे। वहां भारत-जापान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी की रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन और चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से अनौपचारिक मुलाकात की संभावना |

शिवराज सिंह से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ को पुलों की सौगात दी

शिवराज सिंह से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ को पुलों की सौगात दी

दिल्ली : केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मजबूती देते हुए आज केंद्र सरकार की ओर से राज्य में 100 पुलों और अन्य निर्माण कार्यों के लिए 375.71 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की।

MP News : विदिशा में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम, बनेगा “ब्रह्मा” ग्रीनफील्ड संयंत्र

MP News : विदिशा में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम, बनेगा “ब्रह्मा” ग्रीनफील्ड संयंत्र

MP News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत" के संकल्प को साकार करने के अभियान के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा संसदीय क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की शुरुआत की है।

भारत-फिलीपींस रिश्तों में ऐतिहासिक मोड़, रक्षा और व्यापार में मजबूती

भारत-फिलीपींस रिश्तों में ऐतिहासिक मोड़, रक्षा और व्यापार में मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद भारत-फिलीपींस द्विपक्षीय संबंधों को "रणनीतिक साझेदारी" के स्तर तक ले जाने की ऐतिहासिक घोषणा की।

बिहार की नौकरियों में डोमिसाइल नीति होगी लागू, सीएम नीतीश कुमार ने की घोषणा

बिहार की नौकरियों में डोमिसाइल नीति होगी लागू, सीएम नीतीश कुमार ने की घोषणा

बिहार के युवाओं की बल्ले-बल्ले, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार में शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति लागू

RSS शताब्दी वर्ष पर तीन दिवसीय व्याख्यानमाला, मोहन भागवत करेंगे संबोधित

RSS शताब्दी वर्ष पर तीन दिवसीय व्याख्यानमाला, मोहन भागवत करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 26, 27 एवं 28 अगस्त 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में तीन दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक व्याख्यानमाला को संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी संबोधित करेंगे।

Chenab Hydro Project News : सिंधु जल समझौते पर भारत की पाकिस्तान को बड़ा झटका!

Chenab Hydro Project News : सिंधु जल समझौते पर भारत की पाकिस्तान को बड़ा झटका!

Chenab Hydro Project News : भारत ने सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका दिया है। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी पर अब तक का सबसे बड़ा हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट बनाने को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में मेघालय अनानास महोत्सव का किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में मेघालय अनानास महोत्सव का किया शुभारंभ

दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में ‘मेघालय अनानास महोत्सव-2025’ में शामिल हुए। इस अवसर पर मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कॉनराड के. संगमा सहित केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।