1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ईरान-इजरायल जंग के बीच भारत की कूटनीतिक जीत, 3 अहम जहाज सुरक्षित लौटे

ईरान-इजरायल जंग के बीच भारत की कूटनीतिक जीत, 3 अहम जहाज सुरक्षित लौटे

ईरान और इजरायल के जारी जंग के बीच भारत के लिए बड़ी राहत की खबर आई है…सिर्फ 3 दिनों के अंदर भारत के 3 अहम जहाज सुरक्षित देश पहुंच गए हैं…ये जहाज ना सिर्फ तेल और गैस लेकर आए हैं, बल्कि भारत की कूटनीति की ताकत भी दिखा रहे हैं

By: BS Yadav 
Updated:
ईरान-इजरायल जंग के बीच भारत की कूटनीतिक जीत, 3 अहम जहाज सुरक्षित लौटे

Iran और Israel के बीच जारी युद्ध के बीच भारत के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। महज तीन दिनों के भीतर भारत के तीन अहम जहाज-INS Shivalik, Nanda Devi और Jag Ladki सुरक्षित रूप से देश पहुंच गए हैं। ये जहाज न सिर्फ तेल और गैस जैसी जरूरी ऊर्जा आपूर्ति लेकर आए, बल्कि भारत की मजबूत कूटनीति का भी उदाहरण बने।

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और Strait of Hormuz पर सख्ती के चलते सैकड़ों जहाज फंसे हुए थे, जिनमें भारत के 20 से ज्यादा जहाज भी शामिल थे। ऐसे में इन जहाजों का सुरक्षित निकलना बेहद अहम था। नंदा देवी करीब 46,500 टन एलपीजी लेकर गुजरात पहुंचा, जबकि जग लाड़की कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा।

अगर ये जहाज फंस जाते, तो देश में गैस और पेट्रोल की सप्लाई पर गंभीर असर पड़ सकता था। लेकिन भारत सरकार ने संतुलित विदेश नीति का परिचय देते हुए एक तरफ ईरान से संवाद बनाए रखा, तो दूसरी ओर इजरायल के साथ भी संबंध मजबूत रखे।

इस “बैलेंस्ड फॉरेन पॉलिसी” का ही नतीजा है कि भारत ने न केवल अपने जहाजों को सुरक्षित निकाला, बल्कि वैश्विक संकट के बीच अपने राष्ट्रीय हितों की भी रक्षा की। यह घटनाक्रम दिखाता है कि भारत कूटनीति और रणनीति दोनों मोर्चों पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...