1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वृंदावन में नीब करौरी बाबा आश्रम में किए दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वृंदावन में नीब करौरी बाबा आश्रम में किए दर्शन

उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित नीब करौरी बाबा आश्रम में द्रौपदी मुर्मु और आनंदीबेन पटेल ने दर्शन-पूजन किया। राष्ट्रपति का आश्रम में भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की। इसके पश्चात उन्होंने बाबा नीब करौरी की समाधि स्थल पर दर्शन कर आशीर्वाद लिया और आश्रम के संग्रहालय का भी अवलोकन किया।

By: BS Yadav 
Updated:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वृंदावन में नीब करौरी बाबा आश्रम में किए दर्शन

यूपी/मथुरा : महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एवं महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनपद मथुरा के वृंदावन स्थित श्री नीब करौरी बाबा आश्रम के दर्शन किए। महामहिम राष्ट्रपति का आश्रम में आगमन देवी मंदिर की ओर से हुआ, जहां पर उनका स्वागत राधाकृष्ण पाठक , देवेन्द्र कुमार शर्मा तथा ग्रुप कैप्टन संदीप भटेले द्वारा किया गया।


स्वागत के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल ने हनुमान मंदिर के दर्शन किए। महामहिम राष्ट्रपति के मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की तथा हनुमान मंदिर की परिक्रमा लगाई। हनुमान मंदिर पर रामरूप पुजारी एवं टी0सी0 शर्मा द्वारा उपस्थित रहकर पूजा संपन्न कराई गई।


हनुमान मंदिर के दर्शन के पश्चात् महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल ने श्री नीब करौरी बाबा जी की समाधि स्थल/मंदिर के दर्शन किए। समाधि स्थल में उन्होंने पूजा की तथा समाधि स्थल की परिक्रमा लगाई। महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल को समाधि स्थल पर अभिषेक पुजारी  एवं नरेंद्र मोहन अग्रवाल ने प्रसाद, पटुका, श्री नीब करौरी बाबा जी की छायाचित्र (फोटो) एवं कम्बल भेट किया।
महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल ने महाराज की कुटिया के दर्शन किए तथा आश्रम स्थित संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने संपूर्ण संग्रहालय का बारीकी से अवलोकन किया। महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल को हनुमान मंदिर, श्री राम दरबार मंदिर, समाधि स्थल, महाराज जी की कुटिया तथा संग्रहालय का सम्पूर्ण विवरण डॉ0 अनुराग पाठक जी द्वारा बताया गया। कार्यक्रम में अंत में महामहिम राष्ट्रपति जी ने दान पेटिका में लिफाफा (दान) डाला।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...