Pakistan Afghanistan Ceasefire : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नज़र आ रहा है। बता दें कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि, कुनार प्रांत में पाकिस्तान ने अब तक 72 गोले दागे हैं, जिसमें से 35 गोले नराई जिले के डोकालाम, बारिकोट और सोंगालाई इलाकों में गिरे है और बाकी की 37 गोले मनोगाई जिले के विभिन्न हिस्सों में दागे गए हैं। हालांकी नराई जिले में अभी भी गोलाबारी जारी है। जब कि दोनों देश हाल ही में लड़ाई रोकने पर सहमत हुए थे।
जानकारी के मुताबीक बता दें, अफगान पक्ष का कहना है कि पाकिस्तान की सेना उन नागरिकों को निशाना बना रही है, जो अपने घरों को लौट रहे हैं, हालांकी अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बता दें, दोनों देशों के बीच तनाव उस समय बढ़ा, जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मौके पर अस्थायी सीज़फ़ायर की घोषणा की थी।
दरअसल पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तारार ने बताया था कि यह विराम 18/19 मार्च की आधी रात से 23/24 मार्च की आधी रात तक लागू रहेगा और उन्होंने यह भी साफ कहा था कि यदि सीमा पार से कोई हमला होता है तो सैन्य ऑपरेशन तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। इसके कुछ ही समय बाद अफगान सरकार ने चेतावनी दी कि किसी भी खतरे की स्थिति में जवाबी कार्रवाई होगी।
फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ है, जिसे 26 फरवरी को शुरू किया गया था। पाकिस्तान का दावा है कि इस अभियान में अब तक 707 अफगान तालिबान कर्मी मारे गए हैं और करीब 938 लोग घायल हुए हैं। बता दें, पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि जिस जगह को निशाना बनाया गया, वह हथियारों का गोदाम था। वहां बड़े पैमाने पर ड्रोन भी रखे गए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तालिबान लड़ाके आम लोगों जैसे कपड़े पहनकर हमले करते हैं जिस वजह से लड़ाकों और आम लोगों के बीच फर्क करना मुश्किल हो जाता है।
पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने 225 चौकियों को नष्ट किया और 44 पर कब्जा कर जबकि 81 हवाई हमले भी किए गए। इस ऑपरेशन में कई सैनिक शहीद हो गए हैं।