1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. AI से पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने का मामला, आरोपी पर कार्रवाई

AI से पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने का मामला, आरोपी पर कार्रवाई

एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसमे एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की AI से बनी आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की।

By: BS Yadav 
Updated:
AI से पीएम मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने का मामला, आरोपी पर कार्रवाई

AI आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस एक विधि है जिसका इस्तेमाल करने पर एक कंप्यूटर, रोबोट और मशीन इंसान की तरह सोचने लगता है। इससे हम किसी भी प्रकार की फोटो में मोमेंट डाल सकते है, उसी फोटो में किसी और को भी फोटो जोड़ सकते है। इसका इस्तेमाल सही तरीके से करें तो काफी अच्छा है और बुरी तरीके से करे तो हम इंसानो के लिए बेहद बेकार।

इसी से जुडी एक घटना सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति ने AI का उपयोग कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की। बता दें कि,ये घटना बिहार के अरवल ज़िले के रहने वाले एक व्यक्ति की है जिसने AI से बनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस बात की जानकारी जब पुलिस को मिली तो उन्होनें उस व्यक्ति को गिरफ़्तार कर जांच शुरु कर दी।

दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस ने जब कार्रवाई शुरू की तो आरोपी की पहचान मौलानाचक गांव के रहने वाले सिद्धनाथ कुमार के रूप में हुई, इसी दौरान पुलिस ने एक बयान में बताया कि कुमार के द्वारा यह तस्वीरें लोगों को गुमराह करने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के इरादे से अपलोड की गई थी। आरोपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का इस्तेमाल करके BJP की एक महिला विधायक और विदेश की एक महिला नेता की बदली हुई तस्वीरें भी शेयर की, वही आरोपी ने प्रधानमंत्री मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाईं और उन्हें सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट्स से पोस्ट किया.

हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि यह फोटो कितनी दूर तक फैली और किन लोगों के जरिए इसे फैलाया गया. पुलिस ने बताया कि कुमार के ख़िलाफ़ BNS की धारा 336(4) (जालसाज़ी), 356 (मानहानि) और 351(1) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है|

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...