Iran और Israel के बीच हो रही जंग को आज 23 दिन हो चुके हैं । इस दौरान भारत के तीन जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी युध्द के बीच जाकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एलपीजी लेकर आए हैं।
Israel जंग में सबसे राहत देने वाली ख़बर यह थी कि शिवालिक और नंदादेवी जो कि भारत के दो जहाज़ है, युद्ध के इस माहौल में मिसाइलों और ड्रोन के बीच से गुज़र कर हजारों मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत पहुंचे है। जानकारी के मुताब़िक, नंदा देवी में 47 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस आई थी।

मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर कृष्ण गोदारा जो हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले है और उस वक्त नंदादेवी में थे भय के माहौल में संकट की घड़ी में एलपीजी लेकर भारत आ रहे थे उस वक्त उनका क्या अनुभव रहा होगा।
उन्होंने बताया कि वो लंबे वक्त से शिप लेकर आते जाते रहे हैं, लेकिन इस बार जंग के चलते सबसे मुश्किल डर का माहौल था कि कुछ गलत ना हो जाए , लेकिन बिना किसी दिक्कत के भारत पहुंच गए। उन्होनें ये भी बताया कि वो करीब 4 महीने से नंदा देवी पर ही हैं और 27 तारीख को वहां पहुंचे थे और 13 दिन वो वहां रुके हुए थे। इसके बाद 13 तारीख को कतर से एलपीजी ली और उसे लेकर भारत के लिए रवाना हुए। इसके बाद 17 मार्च को भारत पहुंचे तो उनके लिए काफी गौरव का पल था।
साथ ही उन्होंने एक वीडियो में नंदादेवी के होर्मुज पार करने के ऑपरेशन में शामिल लोगों का शुक्रिया अदा किया है. वहीं दूसरी ओर उन्होंने भारत सरकार शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया भारतीय नेवी का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने नंदा देवी को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में मदद की, ये वीडियो वायरल भी हो रहा है ।