1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड खबरें

उत्तराखंड खबरें (Uttrakhand News in Hindi)

Dehradun: उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर संचालन को लेकर समिति गठित

Dehradun: उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर संचालन को लेकर समिति गठित

Dehradun: उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर सेवाओं को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार ने गृह सचिव शैलेष बगोली की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय समिति गठित की है। यह समिति 15 अगस्त 2025 तक रिपोर्ट सौंपेगी और हेलिकॉप्टर संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करेगी।

Dehradun: मानसून में लैंडस्लाइड से निपटने को तैयार PWD

Dehradun: मानसून में लैंडस्लाइड से निपटने को तैयार PWD

Dehradun : उत्तराखंड में मानसून के दौरान संभावित भूस्खलन से निपटने के लिए PWD ने संवेदनशील क्षेत्रों में पहले से ही भारी मशीनें तैनात कर दी हैं। विभाग ने BRO और NHAI से मशीनों की सूची लेकर तैयारियां की हैं। अचानक आपदा की स्थिति में नजदीकी कंट्रोल सेंटर से तत्काल मदद भेजी जाएगी।

Uttarakhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा

Uttarakhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा

Uttarakhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची हैं। उनका स्वागत मुख्यमंत्री, राज्यपाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर किया। राष्ट्रपति देहरादून के राष्ट्रपति भवन में विश्राम करेंगी और 20 जून को अपने जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं स्वीकार करेंगी।

UTTARAKHAND NEWS- कृषि विकास की ओर एक कदम और: उत्तराखंड में किसान चौपाल के माध्यम से संवाद

UTTARAKHAND NEWS- कृषि विकास की ओर एक कदम और: उत्तराखंड में किसान चौपाल के माध्यम से संवाद

UTTARAKHAND NEWS- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देहरादून के पाववाला सोडा गांव में किसान चौपाल के माध्यम से किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं। खेतों के बीच खाट पर बैठकर उन्होंने आत्मीय चर्चा की और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। मंत्री ने उत्तराखंड को बागवानी का हब बनाने की घोषणा की।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब एएनपीआर कैमरों से वसूला जाएगा ग्रीन सेस, चालान भी होंगे जारी

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब एएनपीआर कैमरों से वसूला जाएगा ग्रीन सेस, चालान भी होंगे जारी

उत्तराखंड में परिवहन विभाग 55 नए ANPR कैमरे लगाएगा और इन्हें नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से जोड़ेगा। बाहरी राज्यों के वाहनों से ग्रीन सेस की वसूली होगी और नियम तोड़ने पर चालान भी भेजे जाएंगे।

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा में हेली सेवा जारी, अफवाहों पर ध्यान न दें- CM Dhami

Kedarnath Yatra: केदारनाथ यात्रा में हेली सेवा जारी, अफवाहों पर ध्यान न दें- CM Dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा सुचारु रूप से जारी है। सोशल मीडिया पर चल रही हवाई सेवा बंद होने की खबरें झूठी हैं। श्रद्धालु भ्रमित न हों और यात्रा जारी रखें।

उत्तराखंड में PM मोदी का यादगार पल: महिलाओं संग किया रासो तांदी नृत्य, सुरक्षा प्रतिबंध के बावजूद जुड़े लोकसंस्कृति से

उत्तराखंड में PM मोदी का यादगार पल: महिलाओं संग किया रासो तांदी नृत्य, सुरक्षा प्रतिबंध के बावजूद जुड़े लोकसंस्कृति से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड यात्रा के दौरान एक भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब उन्होंने मुखबा गांव की महिलाओं के साथ पारंपरिक रासो तांदी नृत्य किया। सुरक्षा कारणों से इस नृत्य को अनुमति नहीं मिली थी।

PM Modi Uttarakhand Visit: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी की बड़ी पहल, सीएम धामी को दी खास सलाह

PM Modi Uttarakhand Visit: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी की बड़ी पहल, सीएम धामी को दी खास सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी घोषणा की। उत्तरकाशी के हर्षिल में आयोजित जनसभा में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील की कि उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाए।

PM Modi Uttarkashi Visit: उत्तराखंड को मिला ‘विंटर टूरिज्म’ का नया मंत्र, उत्तराखंड में अब घाम तापो पर्यटन – अब हर सीजन रहेगा ऑन-सीजन

PM Modi Uttarkashi Visit: उत्तराखंड को मिला ‘विंटर टूरिज्म’ का नया मंत्र, उत्तराखंड में अब घाम तापो पर्यटन – अब हर सीजन रहेगा ऑन-सीजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी दौरा उत्तराखंड के पर्यटन और विकास के लिए कई बड़े ऐलान लेकर आया। गुरुवार को वे सीमांत जिले उत्तरकाशी पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में पूजा-अर्चना की।

PM Modi Uttarakhand Visit: 6 मार्च को करेंगे मुखवा में पूजा-अर्चना, हर्षिल में जनसभा को करेंगे संबोधित

PM Modi Uttarakhand Visit: 6 मार्च को करेंगे मुखवा में पूजा-अर्चना, हर्षिल में जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को कल उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे, जहां वे मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी एक पैदल यात्रा और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और हर्षिल में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Chamoli Avalanche: चमोली हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, जोशीमठ SDM होंगे जांच अधिकारी

Chamoli Avalanche: चमोली हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, जोशीमठ SDM होंगे जांच अधिकारी

चमोली जिले के माणा में हुए भारी हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इस हादसे में बीआरओ (BRO) के 54 श्रमिक फंस गए थे, जिनमें से 46 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 8 श्रमिकों की मौत हो गई थी।

PM Modi Uttarakhand Visit: हर्षिल-मुखबा में प्रधानमंत्री पहनेंगे पारंपरिक पहाड़ी भेंडी, तैयार हुई खास वेषभूषा

PM Modi Uttarakhand Visit: हर्षिल-मुखबा में प्रधानमंत्री पहनेंगे पारंपरिक पहाड़ी भेंडी, तैयार हुई खास वेषभूषा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को भारत-चीन सीमा से सटे हर्षिल और मुखबा के दौरे पर आ रहे हैं। इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए उत्तरकाशी की पारंपरिक वेशभूषा को विशेष रूप से तैयार किया गया है।

Uttarakhand Avalanche: जोशीमठ में बनेगा आपदा कंट्रोल रूम, सीएम धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण

Uttarakhand Avalanche: जोशीमठ में बनेगा आपदा कंट्रोल रूम, सीएम धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा में भीषण हिमस्खलन के बाद राज्य सरकार ने जोशीमठ में आपदा कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार सुबह हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Chamoli Avalanche: चमोली में भारी हिमस्खलन, 22 मजदूर अब भी लापता, सेना और ITBP का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chamoli Avalanche: चमोली में भारी हिमस्खलन, 22 मजदूर अब भी लापता, सेना और ITBP का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। चमोली जिले के माणा क्षेत्र में शुक्रवार को ग्लेशियर टूटने से भारी हिमस्खलन हुआ, जिससे सीमा सड़क संगठन (BRO) के कैंप को नुकसान पहुंचा और कई मार्ग अवरुद्ध हो गए।

Uttarakhand Weather Alert: बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड, केदारनाथ में आधा फीट ताजा हिमपात, येलो अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Alert: बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड, केदारनाथ में आधा फीट ताजा हिमपात, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे ठंड में जबरदस्त इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।