उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में तकरीबन कुछ माह शेष है, उससे पहले ही सभी विपक्षी पार्टियां लगातार योगी सरकार पर बेरोजगार को लेकर हमलावर है। इसे लेकर योगी सरकार ने विपक्षी पार्टियों को करारा जवाब दिया है। सीएम योगी ने दावा किया कि वर्ष 2016 में प्रदेश में 17 प्रतिशत से अधिक बेरोजगारी दर थी जो अब घटकर मात्र चार से पांच प्रतिशत रह गई है।
