इंदौर, जो पहले से ही स्वच्छता में 7 बार नंबर 1 का ताज हासिल कर चुका है, अब जल संवर्धन में भी अपनी चमक बिखेर रहा है। मंगलवार को इंदौर को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित पांचवें नेशनल वाटर अवार्ड में पश्चिम जोन में सर्वश्रेष्ठ जिला के सम्मान से नवाजा गया।
