1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य समाचार

राज्य समाचार (State News in Hindi)

देश में पहली बार पालतू बिल्लियों में मिला बर्ड फ्लू, छिंदवाड़ा में सैंपल मिला पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

देश में पहली बार पालतू बिल्लियों में मिला बर्ड फ्लू, छिंदवाड़ा में सैंपल मिला पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दो पालतू बिल्लियों में H5N1 वायरस (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई है, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है। यह देश में पहली बार है जब पालतू बिल्लियों में बर्ड फ्लू पाया गया है। संक्रमण को देखते हुए जिले में 30 दिनों के लिए मटन, चिकन और अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

दिल्ली विधानसभा में आज पेश होगी दूसरी कैग रिपोर्ट, स्वास्थ्य सेवाओं में गड़बड़ियों का होगा खुलासा

दिल्ली विधानसभा में आज पेश होगी दूसरी कैग रिपोर्ट, स्वास्थ्य सेवाओं में गड़बड़ियों का होगा खुलासा

दिल्ली विधानसभा में आज शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस रिपोर्ट को सदन में प्रस्तुत करेंगी। इससे पहले शराब नीति पर पेश हुई रिपोर्ट को लेकर भारी हंगामा हुआ था।

महाकुंभ 2025 की सफलता पर सीएम योगी ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, कहा- ‘आपका मार्गदर्शन नई ऊर्जा प्रदान करता है’

महाकुंभ 2025 की सफलता पर सीएम योगी ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, कहा- ‘आपका मार्गदर्शन नई ऊर्जा प्रदान करता है’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के भव्य आयोजन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे "एकता, समता और समरसता का महायज्ञ" बताते हुए कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और शुभकामनाओं से यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया।

Delhi: नजफगढ़ का नाम बदलने की मांग, दिल्ली विधानसभा में उठा ‘नाहर सिंह गढ़’ नाम रखने का प्रस्ताव

Delhi: नजफगढ़ का नाम बदलने की मांग, दिल्ली विधानसभा में उठा ‘नाहर सिंह गढ़’ नाम रखने का प्रस्ताव

दिल्ली विधानसभा सत्र के तीसरे दिन नजफगढ़ का नाम बदलने का मुद्दा उठाया गया। नजफगढ़ से बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने इसका नाम बदलकर 'नाहर सिंह गढ़' करने की मांग रखी।

Weather Alert: 27 फरवरी से 1 मार्च तक भारी बारिश और ठंड बढ़ने के आसार, जानें अगले 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान

Weather Alert: 27 फरवरी से 1 मार्च तक भारी बारिश और ठंड बढ़ने के आसार, जानें अगले 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान

फरवरी की गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। देशभर में मौसम ने अचानक करवट ली है और कई राज्यों में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय हलचल के कारण देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।

दिल्ली विधानसभा में हंगामा: AAP विधायकों की एंट्री रोकी, आतिशी ने लगाया BJP पर तानाशाही का आरोप

दिल्ली विधानसभा में हंगामा: AAP विधायकों की एंट्री रोकी, आतिशी ने लगाया BJP पर तानाशाही का आरोप

दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को भारी हंगामा देखने को मिला। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को विधानसभा परिसर में घुसने नहीं दिया गया, जिससे नाराज होकर पूर्व सीएम आतिशी और अन्य आप विधायकों ने धरना दिया।

महाकुंभ के सफल समापन पर प्रयागराज पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे कर्मचारियों का जताया आभार

महाकुंभ के सफल समापन पर प्रयागराज पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे कर्मचारियों का जताया आभार

संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ संपन्न हो गया है। महाकुंभ 2025 के महाशिवरात्रि स्नान के साथ संपन्न होने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गुरुवार सुबह प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने रेलवे कर्मचारियों से मुलाकात कर महाकुंभ के दौरान उनकी कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रबंधन के लिए आभार व्यक्त किया।

महाकुंभ से चर्चित हुए कई चेहरे, सोशल मीडिया से मिली शोहरत, कुछ पहुंचे बॉलीवुड तो कुछ बने ट्रेंडिंग स्टार

महाकुंभ से चर्चित हुए कई चेहरे, सोशल मीडिया से मिली शोहरत, कुछ पहुंचे बॉलीवुड तो कुछ बने ट्रेंडिंग स्टार

महाकुंभ 2025 का समापन महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 1.53 करोड़ श्रद्धालुओं की डुबकी के साथ हुआ। इस बार महाकुंभ केवल आध्यात्मिकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया के चलते कई चेहरे रातों-रात मशहूर हो गए।

चित्रकूट दौरे पर आज अमित शाह: सीएम मोहन यादव करेंगे स्वागत, चित्रकूट में अमित शाह संग कार्यक्रम में होंगे शामिल

चित्रकूट दौरे पर आज अमित शाह: सीएम मोहन यादव करेंगे स्वागत, चित्रकूट में अमित शाह संग कार्यक्रम में होंगे शामिल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दौरे पर रहेंगे। वे चित्रकूट में नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू भी शिरकत करेंगे।

MP में निवेश की बौछार: भोपाल इन्वेस्टर्स समिट में 30.77 लाख करोड़ के प्रस्ताव, मोहन सरकार की नीतियों की देशभर में सराहना

MP में निवेश की बौछार: भोपाल इन्वेस्टर्स समिट में 30.77 लाख करोड़ के प्रस्ताव, मोहन सरकार की नीतियों की देशभर में सराहना

मध्य प्रदेश में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 राज्य के इतिहास की अब तक की सबसे सफल निवेशक शिखर बैठक साबित हुई है। प्रदेश में 2023 तक हुई सात समिट में कुल 33.19 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे, जबकि केवल 24 और 25 फरवरी 2025 को भोपाल में हुई समिट में 30.77 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

Chardham Yatra 2025: धामी सरकार ने तेज की तैयारियां, श्रद्धालुओं के लिए ‘स्वास्थ्य धाम पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Chardham Yatra 2025: धामी सरकार ने तेज की तैयारियां, श्रद्धालुओं के लिए ‘स्वास्थ्य धाम पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों को गति देते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर कई अहम कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग पर सभी जरूरी सुविधाओं की समय पर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सामूहिक विवाह में पहुंचे CM मोहन यादव, वर-वधु को दिया आशीर्वाद, बोले – ‘251 घोड़े कहां से लाए, महाराज जी गजब कर दिया’

सामूहिक विवाह में पहुंचे CM मोहन यादव, वर-वधु को दिया आशीर्वाद, बोले – ‘251 घोड़े कहां से लाए, महाराज जी गजब कर दिया’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को छतरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह महोत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वार पंडित धीरेंद्र शास्त्री को प्रणाम किया और विवाह समारोह में शामिल नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

Mahashivratri 2025: गौरी शंकर मंदिर पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, शिव पूजा कर देशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद

Mahashivratri 2025: गौरी शंकर मंदिर पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, शिव पूजा कर देशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक स्थित प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने शिवलिंग का अभिषेक कर देश और दिल्ली की खुशहाली की कामना की।

Bageshwar Dham: 251 कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह आज, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी आशीर्वाद, पं. शास्त्री देंगे यह खास तोहफा

Bageshwar Dham: 251 कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह आज, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी आशीर्वाद, पं. शास्त्री देंगे यह खास तोहफा

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया है। इस समारोह में 251 कन्याओं का विवाह संपन्न होगा। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

MP News: महाशिवरात्रि पर महाकाल के दरबार में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, देश की सुख-समृद्धि की करी कामना

MP News: महाशिवरात्रि पर महाकाल के दरबार में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, देश की सुख-समृद्धि की करी कामना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान वे भक्ति में लीन नजर आए।