मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और आउटसोर्स कर्मियों के लिए खुशखबरी है। मोहन यादव सरकार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन एडवांस देने का निर्णय लिया है।
मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और आउटसोर्स कर्मियों के लिए खुशखबरी है। मोहन यादव सरकार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन एडवांस देने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात मिलने वाली है, क्योंकि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सबसे पहले यहीं पर दौड़ेगी। रेल मंत्रालय ने पहले चरण में दिल्ली-कोलकाता और दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर वंदे भारत स्लीपर वर्जन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही भोपाल मंडल में इसे आरकेएमपी (रानी कमलापति स्टेशन) से लखनऊ के बीच चलाने का ट्रायल रन शुरू होगा।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 17-18 अक्टूबर को दो दिवसीय खनन कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को साकार करना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 16 अक्टूबर को प्रस्तावित हैदराबाद दौरा रद्द कर दिया गया है। इस दौरे में देश के कई प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, अब यह दौरा स्थगित कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के नाम पर गहन मंथन जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है।
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार छात्रों के लिए एक नई योजना लेकर आई है, जिसका नाम है 'वन नेशन-वन स्टूडेंट' योजना। इस योजना के तहत अब राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों के 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को एक यूनिक आईडी दी जाएगी, जो उनके शैक्षणिक सफर को डिजिटली संरक्षित करेगी।
मध्यप्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी होंगे। बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति बन गई है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में आयोजित दशहरा मिलन महोत्सव के दौरान प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने घोषणा की कि उज्जैन में औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से 50,000 युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पूर्व सांसद नकुलनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को 'अप्रत्याशित' बताते हुए कहा कि किसी भी सर्वेक्षण में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आगे नहीं बताया गया था।
हरियाणा की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। 17 अक्टूबर को हरियाणा में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेश चुनाव समिति की आज एक अहम बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज भोपाल और इंदौर का दौरा करेंगे। वह सुबह 10 बजे भोपाल पहुंचेंगे और इंटेलिजेंस एवं जनसंपर्क ब्रीफिंग लेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को इंदौर में 4 नए फ्लाईओवर्स का उद्घाटन करेंगे।
दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर महेश्वर में आयोजित शस्त्र पूजन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं की, जिनमें करोड़ों रुपये के विकास कार्य शामिल हैं।
आज, शनिवार को उज्जैन में परंपरागत रूप से दशहरा मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के दशहरा मैदान, कार्तिक मेला ग्राउंड, और भैरवगढ़ में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
दशहरा पर्व के अवसर पर देशभर में हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है, और ग्वालियर में सिंधिया परिवार का दशहरा समारोह विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा। सिंधिया राजवंश की यह शाही परंपरा दशकों से चली आ रही है, जहां परिवार रियासतकालीन शाही पोशाक में शस्त्र पूजन और पूजा अर्चना करता है।