1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का पन्ना दौरा, बोले- एकजुटता के साथ इमानदारी से कार्य करें कांग्रेस पदाधिकारी

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का पन्ना दौरा, बोले- एकजुटता के साथ इमानदारी से कार्य करें कांग्रेस पदाधिकारी

बुंदेलखंड प्रवास के दौरान अजय सिंह का पन्ना में हुआ जगह-जगह स्वागत। विरागना अवंतिका बाई लोधी के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि एवं उनकी वीरता पर डाला प्रकाश।

By: Naredra 
Updated:
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का पन्ना दौरा, बोले- एकजुटता के साथ इमानदारी से कार्य करें कांग्रेस पदाधिकारी

पन्नाः कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘राहुल भैया’ पन्ना दौरे पर पहुंचे। जहां पर बुंदेलखंड के छतरपुर से पन्ना जिले के केन नदी के पास से जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर वीरांगना अवंतिका बाई लोधी के बलिदान दिवस पर अवंतिका बाई के त्याग, बलिदान, शौर्य गाथा समेत उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

अजय सिंह ने बुंदेलखंड का दौरा करते हुए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों से एकजुट होकर मिशन के साथ मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों से एकजुटता के साथ संगठन के प्रति वफादारी करते हुए कार्य करने की अपील की।

इसके उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र दीक्षित के निवास पर और नगर अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी के निवास पर पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ अपने नेता का स्वागत किया। वहीं पर अगवानी में खड़े नगर अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी ने अपने नेता का मूर्ति, शाल और श्रीफल भेंट करते हुए राहुल भैया का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेता दिव्या रानी व केशव प्रताप सिंह ने भी अपने मोहन निवास चौराहे पर अपने नेता का भव्य स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पन्ना की अध्यक्ष रमा बुंदेला एवं वरिष्ठ कांग्रेसी भास्कर देव बुंदेला के निवास पर युवा कांग्रेस नेता रेहान खान मौजूद रहे।

भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की। तत्पश्चात विगत दिनों पूर्व कांग्रेस नेता अंकित शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनकी स्व. माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवार को संवेदनाएं व्यक्त की।

कार्यक्रम में लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी कविता सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान, पन्ना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शिवजीत सिंह भैया राजा, पूर्व प्रत्याशी भरत मिलन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भास्कर देव बुंदेला, महेंद्र दीक्षित, राजा भईया, श्रीकांत दुबे, रामकिशोर मिश्रा, राकेश गर्ग के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...