ग्रेटर नोएडाः यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को प्रस्तावित है। एयरपोर्ट के शुरू होने से औद्योगिक विकास में तेजी आएगी। यात्री उड़ानों के अलावा कार्गो से माल ढुलाई भी तेजी से पूरी दुनिया में हो सकेगी।
सीईओ ने बताया कि इस एयरपोर्ट के यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के डोरस्टेप पर होने के कारण यीडा दुनिया भर के निवेशको के लिए सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक गंतव्य बनकर उभरेगा। सेमी कंडक्टर पार्क और ऑटोमोबाइल सेक्टर के अलावा मेडिकल डिवाइस पार्क में भी कंपनियों को जमीन उपलब्ध कराई जा रही है।
उद्योगों को क्रियाशील करने के लिए निर्माण भी यहां तेजी से शुरू हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर यमुना सिटी में विकसित किया जा रहा है। इससे औद्योगिक विकास का एक बेहतर ईको सिस्टम तैयार हो रहा है।