ग्रेटर नोएडाः अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास एवं यमुना अथॉरिटी के चेयरमैन आलोक कुमार की अध्यक्षता में यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 89वीं बोर्ड बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹11,811 करोड़ के महत्वाकांक्षी बजट को मंजूरी दी गई। यह बजट तेजी से हो रहे औद्योगिक, आवासीय और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गति देगा। संपत्तियों की आवंटन/बिड दरों में मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए केवल 3.58% की मामूली वृद्धि की गई है, ताकि निवेशकों के लिए YEIDA क्षेत्र आकर्षक और सुलभ बना रहे।

भूमि अधिग्रहण में तेजी, जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी कनेक्टिविटी परियोजनाओं का निर्बाध क्रियान्वयन, और क्षेत्र को विश्व स्तरीय इको-सिस्टम में बदलना ही प्राथमिकता है