1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ईद-उल-फितर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी मुबारकबाद, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

ईद-उल-फितर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी मुबारकबाद, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

जीतेंद्र (जीतू) पटवारी ने भोपाल स्थित ईदगाह पहुंचकर ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर नमाज अदा करने आए मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद दी।  सभी को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश एवं देश में शांति, सौहार्द एवं भाईचारे की कामना की।

By: Naredra 
Updated:
ईद-उल-फितर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी मुबारकबाद, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

भोपालः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा कि पवित्र रमजान माह के समापन के साथ ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय नमाज अदा कर शांति और एकता का संदेश देता है, जो हमारी विविधता में एकता की खूबसूरती को दर्शाता है।

गंगा-जमुनी तहजीब हमारी सबसे बड़ी ताकत- जीतू पटवारी

श्री पटवारी ने आगे कहा कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे पर्व हमें एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करते हैं। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

प्रदेश एवं देश में शांति, सौहार्द एवं भाईचारे की कामना

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आज भोपाल स्थित ईदगाह पहुंचकर ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर नमाज अदा करने आए मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद दी।  सभी को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश एवं देश में शांति, सौहार्द एवं भाईचारे की कामना की। इसके उपरांत जीतू पटवारी ने भोपाल में विधायक आरिफ मसूद एवं आतिफ अकील के निवास पर पहुंचकर उनके परिवारजनों को भी ईद की मुबारकबाद दी।

कार्यक्रम में तमाम कांग्रेसी नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक फूलसिंह बरैया, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, भोपाल शहर जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी पटेल, वरिष्ठ नेता अरुण श्रीवास्तव सहित नेतागण उपस्थित रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...