1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा, नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा, नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना

यातायात पुलिस ने कारंजा चौराहे से नवलपुरा मार्ग पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान एक बाइक चालक द्वारा तेज गति से वाहन चलाते हुए और बिना साइलेंसर पटाके फोड़ने जैसी आवाज से आमजन को भयभीत करना पाया गया।

By: Naredra 
Updated:
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा, नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना

बड़वानी। तेज रफ्तार से दौड़ती बाइक पर लगे मोडीफाइड साइलेंसर से पटाखे फूटने जैसे कानफोडू आवाज जनजीवन में लिए परेशानी बढ़ा रही हैं। इसको लेकर एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने यातायात व्यवस्था ठीक करने व तेज गति, बिना साइलेंसर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने कारंजा चौराहे से नवलपुरा मार्ग पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान एक बाइक चालक द्वारा तेज गति से वाहन चलाते हुए और बिना साइलेंसर पटाके फोड़ने जैसी आवाज से आमजन को भयभीत करना पाया गया। यातायात पुलिस ने बाइक चालक विशाल उर्फ विक्की चौहान निवासी अंबाखोड़ा लोहारी कुक्षी का पीछा कर उसे रोका।

बाइक वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चला रहा था। वहीं बाइक में साइलेंसर नहीं लगा था। जिससे बाइक से तेज आवाज निकल रही थी। यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आरोपी पर 6500 रुपए जुर्माना लगाया और भविष्य में इस प्रकार का कृत्य न करने के लिए चेतावनी दी।

…..

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...