Traffic Rules News in Hindi

बड़वानी में बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का बढ़ता खतरा, हादसे में 5 साल की बच्ची घायल

बड़वानी में बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का बढ़ता खतरा, हादसे में 5 साल की बच्ची घायल

बड़वानी में बिना नंबर प्लेट, लाइट और रिफ्लेक्टर वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के संचालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ताजा हादसे में 5 वर्षीय बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गई। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर चालक को अभिरक्षा में लिया है और जांच जारी है।

नर्मदापुरम में यात्री बसों पर चला विशेष जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

नर्मदापुरम में यात्री बसों पर चला विशेष जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

नर्मदापुरम में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के तहत परिवहन और पुलिस विभाग ने यात्री बसों की सघन जांच की। अभियान के दौरान 125 से अधिक बसों की जांच में ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन जैसे मामले सामने आए। 47 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 20,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन ने बस संचालकों को यातायात नियमों और यात्री सुरक्षा मानकों का पालन करने के

दतिया में बिना हेलमेट और मॉडिफाइड बुलेट चालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

दतिया में बिना हेलमेट और मॉडिफाइड बुलेट चालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

दतिया में नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रैफिक इंचार्ज सपना शर्मा ने बिना हेलमेट, बिना दस्तावेज और यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे। मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट बाइक चालकों पर भी जुर्माना लगाया गया और मौके पर साइलेंसर हटवाए गए। साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई।

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा, नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा, नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना

यातायात पुलिस ने कारंजा चौराहे से नवलपुरा मार्ग पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान एक बाइक चालक द्वारा तेज गति से वाहन चलाते हुए और बिना साइलेंसर पटाके फोड़ने जैसी आवाज से आमजन को भयभीत करना पाया गया।