1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार खबरें

बिहार खबरें (Bihar News in Hindi)

धान की भूसी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 1.28 करोड़ की शराब, 16 चक्का ट्रक से 10,694 लीटर बरामद

धान की भूसी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही थी 1.28 करोड़ की शराब, 16 चक्का ट्रक से 10,694 लीटर बरामद

बांका के भलजोर चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग ने एक 16 चक्का ट्रक से 1,214 कार्टून में छिपाकर रखी गई करीब 10,694 लीटर विदेशी शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत लगभग 1.28 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में राजस्थान निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

सासाराम: मानसून में स्वर्ग सा दिख रहा तुतला भवानी जलप्रपात, झरने की खूबसूरती देखने उमड़ रहे पर्यटक

सासाराम: मानसून में स्वर्ग सा दिख रहा तुतला भवानी जलप्रपात, झरने की खूबसूरती देखने उमड़ रहे पर्यटक

सासाराम से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित तुतला भवानी जलप्रपात मानसून में अपने बेहद खूबसूरत रूप में नजर आ रहा है। पहाड़ों से गिरता झरना, हरियाली और आसपास का प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। जलप्रपात के समीप स्थित तुतला भवानी देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र भी है।

बांका: श्रावणी मेला ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई, कटोरिया थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार निलंबित

बांका: श्रावणी मेला ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई, कटोरिया थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार निलंबित

बांका में राजकीय श्रावणी मेला के दौरान ड्यूटी में कथित लापरवाही के मामले में कटोरिया थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार के आदेश पर हुई कार्रवाई के बाद बांका एसपी अमितेश कुमार ने ड्यूटी में लापरवाही को लेकर सख्त रुख का संदेश दिया है।

जाम से कराह रहा सासाराम, पोस्ट ऑफिस चौराहे पर नो-पार्किंग में ई-रिक्शा का जमावड़ा

जाम से कराह रहा सासाराम, पोस्ट ऑफिस चौराहे पर नो-पार्किंग में ई-रिक्शा का जमावड़ा

सासाराम में लगातार जाम की समस्या से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। पोस्ट ऑफिस चौराहे के पास नो-पार्किंग जोन में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा खड़े होने और शहर के कई हिस्सों में अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। प्रशासन की CCTV निगरानी और समय-समय पर कार्रवाई के बावजूद समस्या बनी हुई है।

डीएम और एसएसपी ने सारण तटबंध का किया संयुक्त निरीक्षण

डीएम और एसएसपी ने सारण तटबंध का किया संयुक्त निरीक्षण

सारण में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रौशन कुमार ने किमी 40 से 80 तक सारण तटबंध का निरीक्षण किया। पानापुर, तरैया, अमनौर और मकेर में आश्रय स्थलों व सामुदायिक किचेन की व्यवस्थाएं भी देखी गईं। तटबंध सुरक्षित मिला, लेकिन संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सैंड बैग और कटावरोधी सामग्री रखने के निर्देश दिए गए।

जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला, ड्यूटी से कर्मियों की गैरमौजूदगी का आरोप

जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला, ड्यूटी से कर्मियों की गैरमौजूदगी का आरोप

जमुई के मलयपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला अस्पताल में मदद के लिए भटकती नजर आ रही है। परिजनों ने ड्यूटी पर डॉक्टर, एएनएम और नर्स के मौजूद नहीं होने का आरोप लगाया है। जिला चिकित्सा पदाधिकारी ने मामले की जांच कर आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शेखपुरा में पेपरलेस रजिस्ट्री अभियान ने पकड़ी रफ्तार

शेखपुरा में पेपरलेस रजिस्ट्री अभियान ने पकड़ी रफ्तार

शेखपुरा में बिहार सरकार की पेपरलेस निबंध प्रणाली के तहत जमीन और मकान के डिजिटल पंजीकरण की प्रक्रिया तेज हुई है। जिले में अब तक 15 दस्तावेजों की पेपरलेस रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। डीएम शेखर आनंद ने OTP और आधार लिंक मोबाइल जैसी तकनीकी समस्याओं को दूर करने तथा लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

सासाराम में राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया रक्षाबंधन

सासाराम में राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया रक्षाबंधन

सासाराम में राष्ट्र सेविका समिति की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। समिति की ओर से राष्ट्र सेवा में जुटे जवानों और सफाई कर्मियों को भी रक्षा सूत्र बांधकर उनके योगदान के प्रति सम्मान जताया गया।

शेखपुरा में पानी की किल्लत, डीएम ऑफिस पहुंचीं महिलाएं

शेखपुरा में पानी की किल्लत, डीएम ऑफिस पहुंचीं महिलाएं

शेखपुरा के कारे गांव में पानी की किल्लत से परेशान महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंचीं। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचईडी की जलापूर्ति लंबे समय से बाधित है, जिसके कारण उन्हें पैसे देकर पानी खरीदना पड़ रहा है। महिलाओं ने प्रशासन से नल-जल योजना को सुचारू कर नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।

शिक्षा व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर, फूस की छत के नीचे पढ़ने को मजबूर 250 बच्चे

शिक्षा व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर, फूस की छत के नीचे पढ़ने को मजबूर 250 बच्चे

मधुबनी के बासोपट्टी प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मैरवा में करीब 250 बच्चे लंबे समय से फूस की छत के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं। स्कूल में महज दो कमरे हैं, जिनमें एक कार्यालय और दूसरे में मिड डे मील की सामग्री रखी जाती है। शिक्षकों ने नए भवन निर्माण की मांग की है।

नगर परिषद की बैठक में विकास पर मंथन, टूटी पाइपलाइन, सड़क-नाली और जलजमाव की समस्याओं पर सख्त निर्देश

नगर परिषद की बैठक में विकास पर मंथन, टूटी पाइपलाइन, सड़क-नाली और जलजमाव की समस्याओं पर सख्त निर्देश

जहानाबाद नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। नल-जल योजना, टूटी पाइपलाइन, सड़क, नाली, जलजमाव और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। लंबित कार्यों में लापरवाही पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

गोपालगंज की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

गोपालगंज की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

गोपालगंज के कुचायकोट राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। नवाचार, तकनीक, बालिका शिक्षा, समावेशी शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता के उनके प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

पटना में कल होगा कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति का आभार सह सम्मान समारोह

पटना में कल होगा कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति का आभार सह सम्मान समारोह

बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की ओर से 23 अगस्त 2026 को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आभार सह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विधान पार्षद मनोनीत की गईं शीला पंडित और शिवानी प्रजापति के सम्मान में किया जा रहा है। समिति के अनुसार, समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलने की खुशी में यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं और समाज

नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई: 36 शिकायतें दर्ज, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई: 36 शिकायतें दर्ज, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान आम लोगों की समस्याओं से जुड़े कुल 36 परिवाद दर्ज किए गए। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को जाँच और समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा गया। शौचालय निर्माण, वेतन भुगतान, राशि निकासी और भूमि विवाद सहित विभिन्न मुद्दे जनसुनवाई में उठाए गए। नवादा सदर में भी अनुमंडल स्तरीय जनसुनवाई आयोजित कर लोगों

दुबई में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, अमौर के सात युवक फंसे

दुबई में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, अमौर के सात युवक फंसे

पूर्णिया जिले के अमौर क्षेत्र के सात युवकों के दुबई में फंसने का मामला सामने आया है। युवकों का आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर एजेंट ने प्रत्येक से करीब डेढ़ लाख रुपये लिए, लेकिन दुबई पहुंचने के बाद उन्हें रोजगार नहीं मिला और पासपोर्ट भी अपने पास रख लिए गए। पैसे खत्म होने के बाद युवकों ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। परिजनों और