मुरैना में अतिवृष्टि और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी के साथ पुलिस टीमों ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत प्रभावित ग्रामीणों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
मुरैना में अतिवृष्टि और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी के साथ पुलिस टीमों ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत प्रभावित ग्रामीणों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
सागर में कथित जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच, शराब नेटवर्क की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।
मध्य प्रदेश में 2025-26 के दौरान 2,426 स्कूल कम होने के दावे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से कई सवाल पूछे। स्कूल विलय, ड्रॉपआउट, UDISE+ आंकड़ों और बच्चों की स्कूल तक पहुंच को लेकर जवाब मांगा।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा की। अभियान में 13 प्रमुख कार्यक्रमों के जरिए जनसंवाद, जनभागीदारी और विकसित भारत @2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
अभिनेता और दो बार के लोकसभा सांसद रवि किशन को कला, भारतीय सिनेमा और सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। मुंबई में आयोजित समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।
जहानाबाद नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। नल-जल योजना, टूटी पाइपलाइन, सड़क, नाली, जलजमाव और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। लंबित कार्यों में लापरवाही पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए पूर्व की सपा सरकार पर निशाना साधा। बोले- पहले विकास एजेंडे में नहीं था, ‘सैफई सिंडिकेट’ तक सीमित था विकास।
हल्द्वानी हिंसा को लेकर BJP सांसद गुलाम अली खटाना ने कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए वंदे मातरम् को राष्ट्रीय गौरव बताया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों पर हो रही कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए और नया मास्टर प्लान लागू करने समेत 10 सुझाव दिए।
भोपाल में संसद यूथ पार्लियामेंट 2026 में 12 राज्यों के 52 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। सीएम मोहन यादव ने युवाओं से राजनीति में आगे आने और लोकतंत्र मजबूत करने की अपील की।
सांसद रवि किशन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गोरखपुर के विकास, सहकारिता और Gen Z समेत युवाओं की आकांक्षाओं पर चर्चा हुई।
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद भोपाल पहुंचे कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने प्रशासन, चुनावी रणनीति, जीतू पटवारी और राजेंद्र भारती के निष्कासन समेत कई मुद्दों पर बयान दिया।
भोपाल में BJP नेताओं की लगातार बैठकों और मुलाकातों से सियासी चर्चाएं तेज हैं। मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हर मुलाकात को राजनीतिक बदलाव से जोड़ना सही नहीं।
टीकमगढ़ के पलेरा में नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक में 50 बिंदुओं पर चर्चा हुई। 33 प्रस्तावों पर सहमति बनी, जबकि ठेकेदारों से हिस्सेदारी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी हुए।
भोपाल के बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का शुभारंभ हुआ। 100 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।