1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अमित शाह से सांसद रवि किशन की मुलाकात, गोरखपुर के विकास और युवाओं के भविष्य पर हुई चर्चा

अमित शाह से सांसद रवि किशन की मुलाकात, गोरखपुर के विकास और युवाओं के भविष्य पर हुई चर्चा

सांसद रवि किशन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गोरखपुर के विकास, सहकारिता और Gen Z समेत युवाओं की आकांक्षाओं पर चर्चा हुई।

By: BS Yadav 
Updated:
अमित शाह से सांसद रवि किशन की मुलाकात, गोरखपुर के विकास और युवाओं के भविष्य पर हुई चर्चा

दिल्ली: सांसद रवि किशन ने बुधवार को संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से आत्मीय भेंट की। इस दौरान सांसद ने सहकारिता के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के लिए गोरखपुर की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया और केंद्रीय मंत्री से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

केंद्र सरकार के प्रयासों के सार्थक परिणाम
सांसद रवि किशन ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के सार्थक परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। सहकारिता के माध्यम से किसानों, ग्रामीणों और आमजन को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

विकास पर सार्थक संवाद
मुलाकात के दौरान Gen Z सहित युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं, उनके उज्ज्वल भविष्य और गोरखपुर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। युवाओं के लिए अवसरों के विस्तार और बदलते भारत में उनकी भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

विकास के लिए जारी रहेंगे प्रयास
सांसद रवि किशन ने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा

अंकित श्रीवास्तव की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...