1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति खबरें

राजनीति खबरें (Politics News in Hindi)

पीएम मोदी को फ्रांस ने दिया सर्वोच्च सम्मान, ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से किया सम्मानित

पीएम मोदी को फ्रांस ने दिया सर्वोच्च सम्मान, ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस ने ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। फ्रांस का यह सर्वोच्च सम्मान है। पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। लीजन ऑफ ऑनर दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को दिया गया है।

विधानसभा कूच कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज, एक कार्यकर्ता की मौत

विधानसभा कूच कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज, एक कार्यकर्ता की मौत

नीतीश सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस पिटाई में कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। पिटाई से जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई। पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। जब वे नहीं माने तो

बीजेपी के खिलाफ बेंगलुरु में बैठेंगे विपक्षी नेता, 24 दलों के शामिल होने की उम्मीद

बीजेपी के खिलाफ बेंगलुरु में बैठेंगे विपक्षी नेता, 24 दलों के शामिल होने की उम्मीद

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में 24 दल शामिल हो रहे हैं। इससे पहले पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक 15 दल इकट्ठा हुए थे। बेंगलुरु की इस बैठक में आरएलडी के जयंत चौधरी भी शामिल होंगे, जो पिछली बैठक में नहीं थे। इस बार

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दहशत में लोग

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दहशत में लोग

उत्तर-भारत के अधिकांश राज्यों में पिछले सप्ताह मानसून की बारिश आफत बनकर बरसी, तो दिल्लीवालों की मुसीबतें बढ़ने लगी हैं। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने पर यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालात यह हैं कि यमुना के बढ़ते जलस्तर से 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। बुधवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर 207.55 मीटर तक जा पहुंचा। इससे पहले 1978 में नदी का जलस्तर

पंचायत चुनाव में TMC को बढ़त, ग्राम पंचायत में BJP ने जीती पिछली बार से दोगुनी सीटें

पंचायत चुनाव में TMC को बढ़त, ग्राम पंचायत में BJP ने जीती पिछली बार से दोगुनी सीटें

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में TMC ने बड़ी जीत हासिल की है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए आंकड़ों के हिसाब के खुशी की खबर है। आंकड़ों के मुताबिक 2018 के मुकाबले बीजेपी की सीटें इस बार काफी हद तक बढ़ी हैं। इसके साथ ही BJP के वोट प्रतिशत में भी इजाफा हुआ है। 2018 के पंचायत चुनाव में BJP ने ग्राम पंचायत की 5779 सीटें जीती थीं। जबकि इस

हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का दूसरा दिन, बीजेपी ने की तेजस्वी के इस्तीफे की मांग

हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का दूसरा दिन, बीजेपी ने की तेजस्वी के इस्तीफे की मांग

बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र के दूसरे दिन विपक्षी दलों ने ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में सदन में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की। जिसको लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। बीजेपी के विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही वेल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। बता दें कि 'लैंड फॉर जॉब' मामले में CBI ने

राजस्थान कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, 25 नए जिलाध्यक्ष भी बनाए, गहलोत गुट को तरजीह!

राजस्थान कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, 25 नए जिलाध्यक्ष भी बनाए, गहलोत गुट को तरजीह!

राजस्थान कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने देर रात 48 महासचिव, 21 उपाध्यक्ष, 121 सचिव, 25 जिलाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की है। इस घोषणा के बाद राजनीतिक हलकों में दोनों गुटों का आंकलन किया जा रहा है, कि संगठन में किस गुट का पलड़ा भारी है। दोनों गुटों में खींचतान की वजह से लोग नई

मणिपुर हिंसा पर SC की अहम टिप्पणी, CJI बोले- कानून व्यवस्था केंद्र व राज्य सरकार की जिम्मेदारी

मणिपुर हिंसा पर SC की अहम टिप्पणी, CJI बोले- कानून व्यवस्था केंद्र व राज्य सरकार की जिम्मेदारी

मणिपुर हिंसा पर सुनवाई के दौरान सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि वह राज्य की कानून-व्यवस्था अपने हाथ में नहीं ले सकता है। यह केंद्र और राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। ट्राइबल फोरम के एडवोकेट की दलील पर कोर्ट ने यह टिप्पणी की है। एडवोकेट की दलील थी कि सरकार ने पिछली सुनवाई में हिंसा रोकने का भरोसा दिया था।

पाकिस्तान का वर्ल्ड कप खेलने पर संशय, वर्ल्ड कप-2023 का भारत में होना है आयोजन

पाकिस्तान का वर्ल्ड कप खेलने पर संशय, वर्ल्ड कप-2023 का भारत में होना है आयोजन

इस बार वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में किया जा रहा है। आईसीसी की ओर से अक्टूबर-नवंबर में इसका आयोजन किया जाना है। टूर्नामेंट का शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है। लेकिन पाकिस्तान इसमें शामिल होगा या नहीं, इसे लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत में रोजाना दंगे होते हैं। ऐसे में उन्हें अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बड़ी चिंता

बंगाल में पंचायत चुनाव में व्यापक हिंसा, कई लोगों की मौत, राजनीतिक दल एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

बंगाल में पंचायत चुनाव में व्यापक हिंसा, कई लोगों की मौत, राजनीतिक दल एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में व्यापक हिंसा की खबर है। बंगाल के ग्रामीण इलाकों की 73,887 सीटों पर मतदान जारी है। जिसमें मतदाता लगभग 2.06 लाख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 11 जुलाई को परिणाम घोषित होंगे। मतदान की शुरुआत से ही अलग-अलग जिलों से भारी हिंसा और बूथ लूटने जैसी खबरें लगातार सामने आ रही थी। कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर चुनाव के लिए 822

पीएम मोदी की ताबड़तोड़ जनसभाएं, करोड़ों की परियोजनाओं की दी सौगात

पीएम मोदी की ताबड़तोड़ जनसभाएं, करोड़ों की परियोजनाओं की दी सौगात

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना पहुंचे जहां उन्होंने कई बड़ी सौगातें दी हैं। तेलंगाना में 6100 करोड़ की परियोनाओं की सौगात देते हुए उन्होंने कहा कि आज का देश युवाओं का देश है और इसके लिए केंद्र सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। भारत में आज तेजी से विकास हुआ है। इसके बाद पीएम मोदी राजस्थान के लिए रवाना होंगे। जहां बीकानेर में प्रधानमंत्री ढ़ाई हजार करोड़ से

बीजेपी ने चार राज्यों में बनाए चुनाव प्रभारी, प्रल्हाद जोशी को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी

बीजेपी ने चार राज्यों में बनाए चुनाव प्रभारी, प्रल्हाद जोशी को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। उनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना शामिल हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल और हरियाणा के नेता कुलदीप बिश्नोई को राजस्थान में सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम

गुजरात HC से राहुल गांधी को झटका, पुर्विचार याचिका खारिज, कांग्रेस SC का करेगी रुख

गुजरात HC से राहुल गांधी को झटका, पुर्विचार याचिका खारिज, कांग्रेस SC का करेगी रुख

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में HC ने राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। गुजरात HC ने कहा कि ट्रायल कोर्ट का राहुल गांधी को दोषी ठहराने का आदेश सही है। इस आदेश में हस्तक्षेप करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए राहुल गांधी का यह आवेदन खारिज किया जाता है।

राजनीतिक घमासान के बीच मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा, सीएम-डिप्टी सीएम के बीच हुई लंबी मंत्रणा

राजनीतिक घमासान के बीच मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा, सीएम-डिप्टी सीएम के बीच हुई लंबी मंत्रणा

शिवसेना के विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच लंबी बातचीत हुई। ये बैठक मालाबार हिल के सरकारी बंगले में हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और निगम आवंटन पर चर्चा हुई और इसमें शिवसेना और बीजेपी के विधायकों को प्रमुखता दी जाएगी। ऐसे में विरोध तेज होने तय है। इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ जल्दी

रायपुर में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- जो डर गया वो मोदी नहीं हो सकता

रायपुर में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- जो डर गया वो मोदी नहीं हो सकता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रायपुर में 7,600 करोड़ की दस परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक-दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते थे, वे आज साथ आने के बहाने खोजने लगे हैं। पीएम मोदी ने कहा