केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता का आह्वान किया कि इस बार 35 से ज्यादा सीटें देकर मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाइए। इसके बाद हम देखते हैं कि बंगाल में रामनवमी के जुलूस में कौन हमला करता है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता का आह्वान किया कि इस बार 35 से ज्यादा सीटें देकर मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाइए। इसके बाद हम देखते हैं कि बंगाल में रामनवमी के जुलूस में कौन हमला करता है।
कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसके साथ अब यह तय हो गया है कि कांग्रेस लक्ष्मण सावदी को उनके पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र अथानी से ही टिकट देगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने सुनक से आर्थिक अपराधियों की वापसी और ब्रिटेन में भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की , केजरीवाल ने मीटिंग के बाद कहा कि इस समय देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है। जरूरी है कि देश की सब विपक्षी पार्टियां साथ आकर सरकार को बदले।
रामदास आठवले ने कहा, अगर अजित पवार हमारी पार्टी में शामिल होते हैं तो मुझे खुशी होगी। अगर हमें मुख्यमंत्री पद के लिए मौका मिलता है, तो हम उन्हें यह अवसर देंगे।
समाजवादी पार्टी इस बार नगर निगम के मेयर चुनाव में अलग रणनीति के साथ मैदान में उतरी है. सपा ने आठ मेयर कैंडिडेट के नामों का ऐलान कर दिया है, जिसमें जातीय और क्षेत्रीय कैंबिनेशन बनाने के साथ-साथ सीट के समीकरण का भी पूरा ख्याल रखा है
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में दिल्ली में भ्रष्टाचार का उद्योग चल रहा है
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से उनके आवास सिल्वर ओक में जाकर मुलाकात की. इस दौरान संजय राउत और सुप्रिया राउत भी मौजूद रहे
विपक्षी एकता को लेकर नीतीश ने सबसे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की करीब 45 मिनट की मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता को मजबूत करने पर चर्चा की। इसके अलावा नीतीश कुमार बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रही है। सभी पार्टियो के बड़े नेता गुजरात में अपने प्रत्याशियो के लिये चुनावा प्रचार कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सुरेन्द्रनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष की पार्टी अहंकार की भाषा बोलती है।
देवजी वसावा और चोर्यासी से संदीप देसाई को अपना उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। बीजेपी की ओर से 182 विधानसभा सीटों में से 166 पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जा चुका है, जिसमें 16 महिलाएं शामिल हैं।
हिमाचल में प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। लोग कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में वोट डाले जा रहे है। पहले घंटे की वोटिंग में 4.36 फीसद मतदान दर्ज किया गया।
मैनपुरी उपचुनाव के बीच सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात की है। अपर्णा यादव ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की है।
गुजरात में पहले चरण में एक दिसंबर को 89 सीट पर मतदान हुआ। आपको बता दे की पांच दिसंबर को 93 सीट पर मतदान होगा। मिली जानकारी के चलते मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।