1. हिन्दी समाचार
  2. केंद्र सरकार
  3. पीएम मोदी कल देंगे सौगात, भोपाल से पांच वंदे भारत ट्रेनों को करेंगे रवाना

पीएम मोदी कल देंगे सौगात, भोपाल से पांच वंदे भारत ट्रेनों को करेंगे रवाना

17 जून को देश में पहली बार पांच-पांच वंदे भारत ट्रेनों को रवाना किया जाएगा। अलग-अलग हिस्‍सों में चलने वाली इन पांचों ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्‍वयं मौजूद रहेंगे, जबकि चार स्‍थानों पर वर्चुअली झंडी दिखाएंगे। पांचों वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद देश में कुल वंदे भारत ट्रेनों की संख्‍या 23 पहुंच जाएगी।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी कल देंगे सौगात, भोपाल से पांच वंदे भारत ट्रेनों को करेंगे रवाना

नई दिल्‍ली। कल यानि मंगलवार को देश में पहली बार पांच-पांच वंदेभारत ट्रेनों को रवाना किया जाएगा। अलग-अलग हिस्‍सों में चलने वाली इन पांचों ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्‍वयं मौजूद रहेंगे, जबकि चार स्‍थानों पर वर्चुअली झंडी दिखाएंगे। रेल मंत्रालय ने बताया कि पांच वंदे भारत ट्रेनों में दो मध्‍य प्रदेश से चलेंगी। प्रधानमंत्री यहां पर स्‍वयं मौजूद रहकर झंडी दिखाएंगे। मध्‍य प्रदेश में पहले से एक वंदेभारत ट्रेन भोपाल से दिल्‍ली के लिए बीच चल रही है। इन दो वंदेभारत ट्रेनों को मिलाकर यहां से चलने वाली वंदेभारत ट्रेनों की तीन हो जाएगी। पांचों वंदेभारत ट्रेन शुरू होने के बाद देश में कुल वंदेभारत की संख्‍या 23 पहुंच जाएगी।

बता दें कि वर्तमान में देश के विभिन्‍न राज्‍यों और यूटी में 18 वंदे भारत ट्रेनों का सफल संचालन हो रहा है। जिन तीन प्रमुख राज्‍यों में वंदे भारत का संचालन नहीं हो रहा है, उनमें गोवा, झारखंड और बिहार शामिल हैं। पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में असम को छोड़कर बचे हुए सभी राज्‍यों में अभी ट्रैक का इलेक्‍ट्रीफिकेशन नहीं हुआ है। असम में वंदे भारत का संचालन शुरू हो चुका है। मध्य प्रदेश के दो प्रमुख शहरों भोपाल से जबलपुर को जोड़ने के लिए वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत होने वाली है। इससे दोनों शहर के बीच आवागमन करने वालों का समय बचेगा। झारखंड और बिहार राज्‍यों के लिए यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। दोनों राज्यों की राजधानियों को जोड़ने के लिए ट्रेन चलाई जा रही है। कर्नाटक के लिए यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। इससे पहले एक ट्रेन चेन्‍नई-बेंगलुरू-मैसूर के बीच चल रही है। इस ट्रेन के चलने से जहां लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी वहीं व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की पूरी संभावना है। गोवा-मुंबई वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन ओडिशा ट्रेन हादसे की वजह से टाल दिया गया था। लेकिन अब इसका उद्घाटन किया जाएगा।

देश में अब तक संचालित हो रही है 18 वंदे भारत ट्रेन

बता दें कि देश की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्‍ली से भगवान शिव की नगरी काशी के बीच चली। यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गयी थी। जबकि दूसरी ट्रेन को नई दिल्ली से वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाय गया। तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गयी, चौथी ट्रेन नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच शुरू की गयी। पांचवीं वंदे भारत को चेन्‍नई से मैसूर के बीच चलाया गया। छठीं वंदे भारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चली। इसी तरह सातवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी, आठवीं वंदे भारत सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम के बीच, नौंवी मुंबई से सोलापुर, 10वीं मुंबई से शिरडी,11वीं भोपाल से निजामुद्दीन, 12वीं सिकंदराबाद से तिरुपति, 13वीं चेन्‍नई से कोयंबटूर, 14वीं दिल्‍ली से अजमेर, 15वीं तिरुअंतपुरम से कासरगोड, 16वीं भुवनेश्‍वर से हावड़ा, 17वीं ट्रेन दिल्‍ली से देहरादून, 18वीं न्‍यू जलापाईगुड़ी से गुवहाटी से शुरू हुई है। पीएम मोदी द्वारा इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद देश में चलने वाली कुल वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 23 हो जाएगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...