1. हिन्दी समाचार
  2. देश खबरें

देश खबरें (India News in Hindi)

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेर, तीन जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेर, तीन जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आपको बता दें कि इस मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। वहीं इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

हंगामे की भेंट चढ़ा संसद में मानसून सत्र का पहला सप्ताह, सिर्फ चार घंटे हुआ काम, 26 जुलाई को अगली बैठक

हंगामे की भेंट चढ़ा संसद में मानसून सत्र का पहला सप्ताह, सिर्फ चार घंटे हुआ काम, 26 जुलाई को अगली बैठक

संसद के मानसून सत्र का पहला सप्ताह तीन नये कृषि कानूनों, पेगासुस जासूसी जैसे कई विभिन्न मुद्दों के हंगामे की भेंट चढ़ गया। इस दौरान विपक्षी पार्टियों ने संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया। जिस कारण संसद के दोनों सदनों को कई बार स्थगन किया गया। वहीं शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक राज्यसभा सदस्य को शेष सत्र के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में जमीन धंसने से 44 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, पीएम मोदी ने किया मदद का ऐलान

महाराष्ट्र के रायगढ़ में जमीन धंसने से 44 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, पीएम मोदी ने किया मदद का ऐलान

महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश के बीच तटीय रायगढ़ जिले में एक गांव के नजदीक भूस्खलन होने के कारण अब तक 44 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक महाड तहसील के तलाई गांव में हुए इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति का जायजा लिया। वहीं पीएम मोदी