नई दिल्ली : पूरा देश आज 22वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह वहीं दिवस है जिसके लिए हमारे देश के सपूतों ने अपने खून का हर एक कतरा-कतरा न्योछावर कर दिया और पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई। क्योंकि एक तरफ जहां हमारे देश के पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारत और पाकिस्तान के संबंध को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान भारत के भूभाग को कब्जाने की साजिश कर रहा था, जिसमें वो कामयाब भी हुआ। लेकिन हमारे देश के वीर जवानों ने अपनी जान की परवाह किये बगैर कारगिल पर अपना विजय पताका लहराया।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करता हूँ। pic.twitter.com/vAzQJ7dLEV
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 26, 2021

आपको बता दें कि इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दिल्ली में स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही तीनों सेना प्रमुखों (थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, नेवी के वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार) ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
We remember their sacrifices.
We remember their valour.
Today, on Kargil Vijay Diwas we pay homage to all those who lost their lives in Kargil protecting our nation. Their bravery motivates us every single day.
Also sharing an excerpt from last year’s ’Mann Ki Baat.’ pic.twitter.com/jC42es8OLz
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2021
पीएम मोदी और गृह मंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को करगिल विजय दिवस की 22वी वर्षगांठ पर पाकिस्तान के साथ हुए इस युद्ध के शहीदों को याद किया और कहा कि उनकी बहादुरी हर दिन देशवासियों को प्रेरित करती है। उन्होंने ट्वीट किया कि, “हम उनके बलिदानों को याद करते हैं। हम उनकी बहादुरी को याद करते हैं। आज करगिल विजय दिवस के अवसर पर हम उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए करगिल में अपने आप को न्योछावर कर दिया। उनकी बहादुरी हमें हर दिन प्रेरणा देती है।”
Delhi: Defence Minister Rajnath Singh and Minister of State for Defence, Ajay Bhatt pay tribute at National War Memorial on the occasion of #KargilVijayDiwas2021 pic.twitter.com/rTjTOl6JMS
— ANI (@ANI) July 26, 2021
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि, “करगिल विजय दिवस पर इस युद्ध के सभी वीर सेनानियों का स्मरण करता हूं। आपके अदम्य साहस, वीरता और बलिदान से ही कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा पुनः गर्व से लहराया। देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के आपके समर्पण को कृतज्ञ राष्ट्र नमन करता है।”
हमारे तिरंगे की गरिमा में अपनी जान देने वाले प्रत्येक सेनानी को दिल से श्रद्धांजलि। देश की सुरक्षा के लिए आपके व आपके परिवारों के इस सर्वोच्च बलिदान को हम हमेशा याद करेंगे।
जय हिंद।#KargilVijayDiwas pic.twitter.com/66IGe50kiy
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 26, 2021
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी Tweet करके शहीदों को याद किया। उन्होंने लिखा-हमारे तिरंगे की गरिमा में अपनी जान देने वाले प्रत्येक सेनानी को दिल से श्रद्धांजलि। देश की सुरक्षा के लिए आपके व आपके परिवारों के इस सर्वोच्च बलिदान को हम हमेशा याद करेंगे।
बता दें कि, भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच साल 1999 में करगिल के पहाड़ों पर जंग हुई थी और बाद में भारत ने करगिल की पहाड़ियां फिर से अपने कब्जे में ले ली थीं। इस लड़ाई की शुरुआत तब हुई थी, जब पाकिस्तानी सैनिकों ने कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर घुसपैठ करके वहां अपने ठिकाने बना लिए थे।