1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संसद में हंगामे को लेकर विपक्ष पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, कहा- इस मानसिकता को जनता के सामने लाना जरूरी

संसद में हंगामे को लेकर विपक्ष पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, कहा- इस मानसिकता को जनता के सामने लाना जरूरी

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में हंगामे को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला किया है और कहा कि विपक्ष दोनों सदन चलने नहीं दे रहा है। विपक्ष की इस मानसिकता को जनता के सामने लाना जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ना तो सदन नहीं चलने दे रही है और ना ही चर्चा में भाग ले रही है।

By: Amit ranjan 
Updated:
संसद में हंगामे को लेकर विपक्ष पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी, कहा- इस मानसिकता को जनता के सामने लाना जरूरी

नई दिल्ली : बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में हंगामे को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला किया है और कहा कि विपक्ष दोनों सदन चलने नहीं दे रहा है। विपक्ष की इस मानसिकता को जनता के सामने लाना जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ना तो सदन नहीं चलने दे रही है और ना ही चर्चा में भाग ले रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 पर जब बैठक बुलाई गई तो कांग्रेस ने बहिष्कार भी किया और अन्य दलों को आने से रोका।

पीएम मोदी की बीजेपी सांसदों को सलाह

बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बीजेपी सांसदों को सलाह देते हुए कहा कि विपक्ष खासकर कांग्रेस के इस काम को जनता के सामने एक्सपोज करें। पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदों से कहा कि, ’16 अगस्त के बाद आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में जाएं और सरकार की 8 योजनाओं की जानकारी दें। इसके साथ ही 75 साल जो हो रहा है उसको लेकर और अगले 25 साल के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाएं।

विपक्ष को करें एक्सपोज: पीएम मोदी

इसके साथ ही पीएम मोदी (PM Modi) ने बीजेपी सांसदों से कहा कि वे आम लोगों को बीच विपक्ष को एक्सपोज करें, खासकर कांग्रेस को। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने सांसदों से आजादी की 75वीं सालगिरह के लिए रोडमैप पेश किया।

75 गांवों में 75 घंटे बिताएं: प्रधानमंत्री

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरा होने के मौके पर 2-2 की टोली में 75 गांव जाएं और वहां 75 घंटे रुके। लोगों के बीच गांव में देश की उपलब्धियां और देश की आजादी समेत तमाम चीजों के बारे में बताएं। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का कार्यक्रम सरकारी बनकर ना रह जाए। इस कार्यक्रम में देश के जन-जन की भागीदारी हो।

आपको बता दें कि आज एक बार विपक्षी सांसदों ने पेगासस जासूसी रिपोर्ट पर चर्चा के लिए राज्य सभा में जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद इसकी कार्रवाई दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में भी इस मामले को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है। लोकसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाज़ी के बीच सदन को 11:45 बजे तक स्थगित किया गया।

कल दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई थी सदन की कार्रवाई

इससे पहले कल भी पेगासस जासूसी मामले, तीन केंद्रीय कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा मचाया था। इस बीच तीन बार लोकसभा की कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद भी जब विपक्षी सांसदों का विरोध कम नहीं हुआ तब इसकी कार्रवाई को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया था।

बता दें की इस मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में भी इन मुद्दों को लेकर सदन की कार्यवाही ज्यादातर बाधित रही थी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष से कहा, “सरकार आपको जवाब देना चाहती है। लेकिन आप लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। यहां जनता ने आपको चुनकर भेजा है। जनता के हित के मुद्दे उठाने चाहिए। लेकिन आप सरकार को सुनना ही नहीं चाहते हैं।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...