Nivedita

दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव, मध्यप्रदेश में निवेश के लिए दिया आमंत्रण

दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव, मध्यप्रदेश में निवेश के लिए दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति Taye Atske Selassie से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। CM ने इथियोपिया के राष्ट्रपति को Global Investors Summit में शामिल होने का निमंत्रण दिया और मध्यप्रदेश के औद्योगिक अवसरों से अवगत कराया। दोनों नेताओं ने भारत-इथियोपिया आर्थिक और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ाने पर भी विचार किया।

फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, बीमा कंपनी की अर्थी जलाकर जताया विरोध

फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, बीमा कंपनी की अर्थी जलाकर जताया विरोध

फसल बीमा वर्ष 2025 का क्लेम दिलाने की मांग को लेकर शाजापुर में भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने छह दिन तक धरना दिया। सोमवार को किसानों ने बीमा कंपनी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर कलेक्टर कार्यालय के बाहर जलाया। बीमा कंपनी और प्रशासन की ओर से सात दिन में क्लेम प्रक्रिया पूरी करने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

सागर जहरीली शराब कांड पर उमंग सिंघार का हमला, मोहन सरकार से पूछे कई सवाल

सागर जहरीली शराब कांड पर उमंग सिंघार का हमला, मोहन सरकार से पूछे कई सवाल

मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मोहन यादव सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अवैध शराब के नेटवर्क, मेथेनॉल की सप्लाई, कथित राजनीतिक संरक्षण और ‘Sagar Gold’ से जुड़े आदेशों में बदलाव की जांच की मांग की है। सिंघार ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की है।

सत्य निकेतन भवन हादसा: पांच MCD अधिकारी निलंबित, स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग

सत्य निकेतन भवन हादसा: पांच MCD अधिकारी निलंबित, स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग

सत्य निकेतन भवन हादसे के बाद MCD ने पांच अधिकारियों को निलंबित किया है। इंद्रप्रस्थ पुनर्जागरण न्यास ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और दिल्ली के सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों की अनिवार्य स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग की है।

बुरहानपुर में नेपानगर-सीवल सड़क के पैचवर्क पर सवाल, ग्रामीणों ने लगाए खानापूर्ति के आरोप

बुरहानपुर में नेपानगर-सीवल सड़क के पैचवर्क पर सवाल, ग्रामीणों ने लगाए खानापूर्ति के आरोप

बुरहानपुर के नेपानगर-सीवल मार्ग पर चल रहे पैचवर्क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गड्ढों की पर्याप्त सफाई और मजबूत बेस तैयार किए बिना मरम्मत की जा रही है। साथ ही PWD की मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मौके पर जांच कर निर्धारित मानकों के अनुसार पैचवर्क कराने की मांग की है।

आगर-मालवा में अंतिम संस्कार के लिए भी जद्दोजहद, बारिश में अस्थायी शेड के भरोसे ग्रामीण

आगर-मालवा में अंतिम संस्कार के लिए भी जद्दोजहद, बारिश में अस्थायी शेड के भरोसे ग्रामीण

आगर-मालवा के नलखेड़ा तहसील के मोल्याखेड़ी गांव में व्यवस्थित श्मशान घाट और स्थायी टिन शेड नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान अस्थायी शेड के नीचे अंतिम संस्कार करना पड़ता है, जबकि श्मशान स्थल तक पहुंचने का रास्ता भी सुगम नहीं है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क, श्मशान घाट और स्थायी शेड की मांग कर रहे हैं।

डेहरी में सोन नदी के बढ़े जलस्तर से WTP का हिस्सा डूबा, डीएम बोले- प्लांट सुरक्षित

डेहरी में सोन नदी के बढ़े जलस्तर से WTP का हिस्सा डूबा, डीएम बोले- प्लांट सुरक्षित

रोहतास के डेहरी एनीकट में सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का कुछ हिस्सा पानी में डूब गया था। हालांकि डीएम दीपक कुमार मिश्रा के मुताबिक जरूरी मशीनरी और उपकरण पहले ही सुरक्षित स्थान पर हटा लिए गए थे, इसलिए प्लांट को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सासाराम, डेहरी और औरंगाबाद को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वाली परियोजना का निर्माण अंतिम चरण में है।

गोपालगंज में क्रेन से छत पर पहुंची Scorpio Classic, अनोखी पार्किंग देखकर लोग हैरान

गोपालगंज में क्रेन से छत पर पहुंची Scorpio Classic, अनोखी पार्किंग देखकर लोग हैरान

गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में एक नई Mahindra Scorpio Classic को क्रेन की मदद से दो मंजिला मकान की छत पर पहुंचाने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विदेश में रहने वाले वाहन मालिक ने चोरी के डर से गाड़ी को सड़क पर खड़ा करने के बजाय छत पर रखने का इंतजाम किया। अनोखी पार्किंग का यह तरीका सोशल मीडिया पर लोगों के बीच

Delhi Satya Niketan Building Collapse: 5 मंजिला इमारत ढही, 3 लोगों की जान गई; छात्रों में बढ़ी चिंता

Delhi Satya Niketan Building Collapse: 5 मंजिला इमारत ढही, 3 लोगों की जान गई; छात्रों में बढ़ी चिंता

दिल्ली के सत्य निकेतन मार्केट इलाके में रविवार दोपहर पांच मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि सात लोगों को बचाकर एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक बेसमेंट में चल रही खुदाई के दौरान पिलर प्रभावित होने से इमारत गिरने की बात सामने आई है। हादसे के बाद इलाके में रहने वाले

पन्ना जिला अस्पताल में बारिश ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल, वार्डों में टपक रहा पानी

पन्ना जिला अस्पताल में बारिश ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल, वार्डों में टपक रहा पानी

पन्ना जिला अस्पताल में लगातार बारिश के चलते कई वार्डों की छतों से पानी टपकने लगा है। बच्चा वार्ड, एनआरसी, प्रसव, सर्जिकल और मेल मेडिकल वार्ड में मरीजों को परेशानी हो रही है। वर्ष 2019 में बनी नई बिल्डिंग के बच्चा वार्ड में भी पानी रिसने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने प्रभावित मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया है।

दुबई में मोहन यादव ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का निवेश कद, वैश्विक निवेशकों से की अहम बातचीत

दुबई में मोहन यादव ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का निवेश कद, वैश्विक निवेशकों से की अहम बातचीत

दुबई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की शुरुआत हुई। पहले दिन प्रवासी भारतीयों, राजनयिकों, अरब संसद के नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से महत्वपूर्ण संवाद हुए। ओडीओपी व जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी के जरिए प्रदेश की हस्तशिल्प विरासत को वैश्विक मंच मिला। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मा, लॉजिस्टिक्स, कृषि और शहरी अधोसंरचना में निवेश के अवसरों से अवगत कराया।

आरा में संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

आरा में संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

आरा के संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में शिक्षकों की भूमिका और शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर चर्चा हुई। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्या, निदेशक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

शाजापुर में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी

शाजापुर में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी

शाजापुर कलेक्टर कार्यालय के बाहर फसल बीमा राशि सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। बारिश के बावजूद किसान प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे और मांगें पूरी नहीं होने पर नेशनल हाईवे-52 जाम करने की चेतावनी दी।

सासाराम में महीनों से सड़क पर जलजमाव, SP जैन कॉलेज जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी

सासाराम में महीनों से सड़क पर जलजमाव, SP जैन कॉलेज जाने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी

सासाराम में एसपी जैन कॉलेज जाने वाली सड़क पर कई महीनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाले पानी की निकासी नहीं होने से बारिश के दौरान सड़क पर घुटने से अधिक पानी जमा हो जाता है, जिससे कॉलेज के विद्यार्थियों, स्थानीय लोगों और प्रमुख धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों पर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

भिण्ड में यादव समाज ने निकाला भव्य श्रीकृष्ण चल समारोह, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

भिण्ड में यादव समाज ने निकाला भव्य श्रीकृष्ण चल समारोह, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

भिण्ड में यादव समाज की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पालकी, झांकियों और भजन कार्यक्रम के बीच समाज के नेताओं ने एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।